Ram navami Violence Murshidabad: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। इनमें 20 लोग घायल हो गए। घटना जिले के शक्तिपुर क्षेत्र में हुई। पत्थरबाजी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार लोग अपनी छतों से जुलूस पर पथराव कर रहे हैं।
तनाव बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इसके बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। घायलों को बहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल काॅलेज और हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं भाजपा ने कहा कि शोभायात्रा में पत्थरबाजी की गई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।
उपद्रवियों ने एक घर से बरसाएं पत्थर
सूत्रों की मानें तो उपद्रवियों ने एक घर की छत से शोभायात्रा पर पत्थर बरसाएं, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। हिंसा को लेकर भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने जुलूस को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले दागे। अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि ममता की पुलिस इस हिंसा में उपद्रवियों के साथ शामिल हो गई और रामभक्तों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, ताकि जुलूस अचानक समाप्त हो जाए।
ये भी पढ़ेंः वो चुनाव, जब अमेठी में कांग्रेस ने पहली बार ‘चखी’ हार; BJP बड़ी पार्टी बनकर उभरी, पर बहुमत से रही दूर
अधिकारी ने साधा सीएम ममता पर निशाना
उन्होंने आगे लिखा कि यह ममता बनर्जी के उकसावे का परिणाम है। पश्चिम बंगाल में धार्मिक त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए इस सरकार को बदला जाना चाहिए। मैं चुनाव आयोग से आग्रह करना चाहूंगा कि कृपया पुलिस की विफलता पर ध्यान दें। बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हुगली जिले के रिशरा और हावड़ा केे शिबपुर में हिंसा भड़क उठी थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Mausam: ‘लू’ से बचना हैं तो घूम आएं उत्तराखंड-हिमाचल, इन तारीखों में होगी जमकर बर्फबारी
हालांकि रामनवमी से पहले चुनाव आयोग ने ड्यूटी में कमी को मानते हुए मुर्शिदाबाद के डीआईजी को हटा दिया। डीआईजी पर कार्रवाई के बाद ममता ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। सीएम ने एक रैली में कहा कि भाजपा के निर्देश पर डीआईजी को हटा दिया गया। जो कि किसी भी तरह से ठीक नहीं है। अगर अब रामनवमी की शोभायात्रा में दंगे होते हैं तो इसके लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार होगा।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
8 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
31 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
52 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines