सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच लगातार सामने आ रही सुरक्षा संबंधी घटनाओं के बीच भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. गुरुवार को रियाद के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई और एयरपोर्ट के करीब धुएं का गुबार दिखने से हड़कंप मच गया. इस बीच रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने 8 अक्टूबर को जारी एडवाइजरी में भारतीय समुदाय से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है. दूतावास ने जरूरत पड़ने पर लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह भी दी है. दूतावास ने नागरिकों से मौजूदा घटनाक्रम से जुड़ी किसी भी खबर, वीडियो या कंटेंट को सोशल मीडिया पर वायरल या रीपोस्ट नहीं करने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: हूती हमलों के बाद रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India ने 10 अक्टूबर तक फ्लाइटें कीं रद्द
दूतावास सामान्य रूप से कर रहा काम
दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक स्थिति से संबंधित जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें और अपुष्ट सूचनाओं या अफवाहों से बचें. एडवाइजरी में भारतीय दूतावास ने बताया कि रियाद स्थित दूतावास और जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास फिलहाल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. इसके अलावा VFS के जरिए उपलब्ध कराई जा रही आउटसोर्स सेवाएं भी जारी हैं. दूतावास ने कहा है कि परिस्थितियों में किसी तरह का बदलाव होने पर भारतीय नागरिकों को आगे की जानकारी और आवश्यक सलाह उपलब्ध कराई जाएगी. भारतीय समुदाय से आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से अपडेट लेते रहने को कहा गया है.
24 घंटे वाला हेल्पलाइन नंबर जारी
सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय नागरिकों की मदद के लिए प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र (PBSK) की 24 घंटे हेल्पलाइन भी उपलब्ध है। किसी जरूरी सहायता या समस्या की स्थिति में भारतीय नागरिक टोल-फ्री नंबर 8002471234 पर संपर्क कर सकते हैं. दूतावास ने भारतीय नागरिकों को स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों को गंभीरता से लेने और किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
आधिकारिक सोशल मीडिया से ही लें जानकारी
भारतीय मिशन ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने को कहा है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास के आधिकारिक एक्स हैंडल @IndianEmbRiyadh, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम हैंडल और लिंक्डइन पेज के जरिए अपडेट लेने की सलाह दी गई है.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
16 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
53 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines