SIR Update: देशभर में SIR को लेकर बड़ा ऐलान, अब इन 23 राज्यों में कराया जाएगा, जानें क्या है और कैसे चलेगी प्रक्रिया?

Election Commission Nationwide SIR: देशभर में वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए चुनाव आयोग ने SIR कराने का ऐलान किया है। प्रक्रिया अप्रैल महीने में शुरू हो सकती है, जिसकी तैयारियां करने का निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को दिया जा चुका है।

Election Commission Nationwide SIR

चुनाव आयोग पूरे देश में SIR कराकर वोटर लिस्ट को अपडेट करेगा।

Election Commission Nationwide SIR: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराने का ऐलान किया है। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में SIR की प्रक्रिया चल रही है। बाकी 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब SIR कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने सभी 23 राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को (CEO) को लेटर लिखकर SIR से जुड़ी तैयारियां शुरू करने को कहा है। एक अप्रैल 2026 से SIR शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

किन 23 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR होगा?

SIR आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड में कराया जाएगा। इससे पहले बिहार में SIR हो चुका है। अंडमान निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में SIR जारी है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग का SIR कराने का मकसद क्या?

बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग 1951 से लेकर साल 2004 तक देशभर में 8 बार SIR करा चुका है। अब 21 साल बाद SIR हो रहा है। वहीं इसे कराने का मकसद देशभर में वोटर लिस्ट को अपडेट करना है। हर राज्य की वोटर लिस्ट में नए वोटरों को जोड़ना, मृत वोटरों के नाम हटाना, अवैध वोटरों की पहचान करना, एक से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके वोटरों को एक से हटा कर दूसरी वोटर लिस्ट में जोड़ना SIR कराने का मकसद है। बांग्लादेश और म्यामांर से आए अवैध प्रवासियों की पहचान करना SIR की पहली प्राथमिकता रहेगा।

चुनाव आयोग का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन क्या?

बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम किया जाता है। इसके लिए हर राज्य में एक प्रक्रिया शुरू की जाती है, जिसे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR- Special Itensive Revision) नाम दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत BLO घर-घर जाकर वोटरों की ID चेक करके वैध वोटरों की पहचान करते हैं। मौजूदा सूची से मृत वोटरों के नाम काटकर नए वोटरों का नाम जोड़ते हैं। किसी के नाम या पते में गलती हुई है तो उसे ठीक करते हैं और फिर चुनाव आयोग उस राज्य की फाइनल वोटर लिस्ट जारी करता है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग कैसे कराएगा देशभर में SIR?

बता दें कि SIR कराने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में एक इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) बनाया जाएगा, जो सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) अधिकारी होंगे। हर पोलिंग बूथ पर 1000 इलेक्टर्स नियुक्त होंगे। वहीं हर पोलिंग स्टेशन पर एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) नियुक्त होगा। हर तहसील में असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स तैनात होंगे।

विज्ञापन

ERO कोई आदेश जारी करेगा तो उसके खिलाफ पहली अपील डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुनेगा। दूसरी अपील राज्य/संघ शासित प्रदेश के CEO सुनेंगे। उपरोक्त सभी अधिकारियों की नियुक्ति के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसमें SIR शुरू करने, ड्राफ्ट रोल जारी होने, आपत्तियां जम कराने और फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख का ऐलान होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ