Star Health Insurance Customers Data Leak: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के करीब 3 करोड़ ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। उनका पर्सनल डाटा, मोबाइल नंबर और मेडिकल रिपोर्ट लीक हो गई। इतना ही नहीं, हैकर्स ने डेटा को टेलीग्राम पर पोस्ट कर दिया है। हालांकि भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी का कहना है कि डेटा सुरक्षित है और समय रहते रिकवर कर लिया गया है, लेकिन साइबर क्राइम सेल को डेटा लीक की शिकायत दे दी गई है। कंपनी मैनेजमेंट कानून प्रवर्तन अधिकारियों से बातचीत करके समस्या का समाधान करने की कोशिश में है।
इस अकाउंट से हैक किया गया डाटा
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार हेल्थ के कस्टमर्स का पर्सनल डेटा टेलीग्राम के चैटबॉट के जरिए मुफ़्त बांटा जा रहा है। xenZen नाम वाले एक यूजर ने इन चैटबॉट्स को बनाया है, जिनसे कोई भी लोगों की हेल्थ से जुड़े संवेदनशील दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं। इन दस्तावेज़ों में इंश्योरेंस पॉलिसी का विवरण, इंश्योरेंस क्लेम की जानकारी और ट्रीटमेंट की डिटेल भी शामिल है। रॉयटर्स के पत्रकार ने इन चैटबॉट को देखा, इनका एनालिसिस किया और ग्राहकों के नाम, फ़ोन नंबर, पते, विवरण, आईडी कार्ड की प्रतियां, मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट और ट्रीटमेंट डिटेल की करीब 1500 से अधिक फ़ाइलें डाउनलोड की। ज्यादातर दस्तावेज़ जुलाई 2024 तक के थे।
यह भी पढ़ें:‘मेरे पास आओ…वासना खत्म कर दूंगा’…Daati Maharaj कौन? ‘चरण सेवा’ के बहाने हवस बुझाई, रेप केस में फंसा
एक रिसर्चर के जरिए मामले का खुलासा हुआ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में रहने वाले सिक्योरिटी रिसर्चर जेसन पार्कर ने रॉयटर्स को बताया कि उन्होंने एक ऑनलाइन हैकर फोरम से खरीदार बनकर संपर्क किया। फोरम के एक यूजर xenZen ने चैटबॉट बनाने की जिम्मेदारी ली और कहा कि उनके पास स्टार हेल्थ ग्राहक डेटा के 7.24 टेराबाइट्स तक पहुंच थी। अगर बॉट को हटा दिया गया तो दूसरा जल्दी से उसकी जगह ले लेगा। हालांकि टेलीग्राम ने कुछ शुरुआती चैटबॉट हटा दिए हैं, लेकिन कथित तौर पर नए चैटबॉट सामने आए हैं, जो स्टार हेल्थ के ग्राहकों का डेटा लीक कर रहे हैं। टेलीग्राम के प्रवक्ता रेमी वॉन ने कहा कि उनकी कंपनी किसी की पर्सनल डिटेल शेयर करने पर सख़्ती से रोक लगाता है और जैसे ही ऐसे कंटेट का पता चलता है, उसे तुरंत हटा देता है। यूजर को ब्लॉक कर देता है।
यह भी पढ़ें:फ्रेंडशिप और सेक्स…Female Agents के लिए क्या-क्या बैन? इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध के बीच चर्चा क्यों?
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
3 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
5 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
6 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
7 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
8 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
9 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines