Sri Lankan Tourism Minister Harin Fernando Speech: श्रीलंका भारत का हिस्सा है। यहां जीवन मुंबई की तुलना में सस्ता है। भारत के लोगों को छुट्टियां मनाने के लिए श्रीलंका आना चाहिए। यह कहना है श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो का, जिन्होंने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए श्रीलंका में भारत की बढ़ती हिस्सेदार का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि श्रीलंका में बन रहे 3 हवाई अड्डों में भारत सरकार निवेश करने जा रही है। पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीयों को श्रीलंका जाने के लिए प्रोत्साहित किया था। जब श्रीलंका आर्थिक संकट और गृहयुद्ध से जूझ रहा था तो मदद को हाथ बढ़ाए थे। इसलिए मौका मिलते ही उन्होंने भारत की तारीफ में कसीदे पढ़े।
अडानी ग्रुप के साथ बिजनेस डील होने का दावा
मंत्री हरिन फर्नांडो ने कहा कि श्रीलंका के उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी हवाई अड्डों का निर्माण करने के लिए भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी और उनके अडानी ग्रुप के साथ बातचीत कर रहे हैं। चर्चा आखिरी दौर में है और जल्दी ही डील फाइनल हो जाएगी। इन हवाई अड्डों में से एक कोलंबो का बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है।
उन्होंने कहा कि श्रीलंका में बसना और जिंदगी जीना इतना सस्ता है कि मैं अगर भारतीय होता और मुंबई में रहता तो सब कुछ बेचकर श्रीलंका में आकर बस जाता। श्रीलंका ने अपने विकास के लिए कई बड़े टारगेट बनाए हैं। पिछले साल मैंने ही कहा कि श्रीलंका आने वाले टूरिस्टों की संख्या एक दिन 15 लाख होगी और पिछले एक साल में 14 लाख टूरिस्ट श्रीलंका घूमने आ चूके हैं।
यह भी पढ़ें: भारत की बड़ी जीत, कतर की जेल से रिहा होकर वतन लौटे 7 पूर्व नौसैनिक, 8 को मिली थी मौत की सजा
2024 में 25 लाख टूरिस्टों का टारगेट बनाया
मंत्री फर्नांडो ने कहा कि जब मैंने 15 लाख टूरिस्टों का टारगेट रखा था, तब लोग मुझ पर हंसे थे। अब 2024 में 25 लाख टूरिस्टों का टारगेट रखा है। इसके लिए वे भारतीयों से श्रीलंका में इन्वेस्ट करने की अपील करते हैं। साथ ही उनसे श्रीलंका घूमने आने की भी अपील है। श्रीलंका बहुत खूबसूरत देश है और भारत से तो उसका सदियों पुराना नाता रहा है। श्रीलंका कभी भारत का ही हिस्सा था। आज भी है। दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत भी एक ही है तो अपना ही समझकर आइए।
यह भी पढ़ें: लकड़ी के छोटे से घर से व्हाइट हाउस तक का सफर, पढ़ें Abraham Lincoln की जिंदगी से जुड़े प्रेरक किस्से
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
5 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
2 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
2 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
3 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
4 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines