SpiceJet sends 150 Cabin Crew Members on 3 months Leave: मशहूर विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने 150 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। स्पाइसजेट में काम करने वाले केबिन क्रू के 150 कर्मचारी 3 महीने की छुट्टी पर रहेंगे। इसके लिए उन्हें वेतन भी नहीं मिलेगा। आर्थिक तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट ने पैसे बचाने के लिए यह फैसला लिया है।
स्पाइसजेट ने जारी किया फरमान
DGCA की चेतावनी के बाद स्पाइसजेट ने 150 केबिन क्रू मेंबर्स को छुट्टी पर भेजने का फरमान जारी किया है। काफी लंबे समय से वित्तीय संकट में फंसी स्पाइसजेट सिर्फ 22 विमानों का संचालन करती है। स्पाइसजेट का कहना है कि कम उड़ानों और पैसेंजर्स के कारण विमान कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा है। 150 केबिन क्रू के सदस्य बिना वेतन के 3 महीने की छुट्टी पर रहेंगे।
यह भी पढ़ें- शॉकिंग: iPhone के लिए लड़के-लड़कियों ने दांव पर लगाई इज्जत, दुनिया ने देखा तमाशा
DGCA ने दी थी चेतावनी
बता दें कि DGCA ने बीते दिन स्पाइसजेट पर कड़ी निगरानी रखने का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 150 केबिन क्रू मेंबर्स को छुट्टी पर भेज दिया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने गुरुवार को स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि यात्रा के कम सीजन और संगठन में स्थिरता बरकरार रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
स्पाइसजेट ने क्या कहा?
3 महीने के इस अवकाश में केबिन क्रू के सदस्य स्पाइसजेट के कर्मचारी रहेंगे। इस दौरान उन्हें सारी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। एयरलाइन वित्तीय संकट से निपटने के लिए फंड जुटाने की कोशिश में है। यह संकट टलने के बाद हम सभी क्रू मेंबर्स को छुट्टी से वापस बुला लेंगे और उन्हें दोबारा नौकरी पर रख लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- खतरनाक शानशान टाइफून ने मचाई तबाही, 5 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, 252 Kmph की रफ्तार से चली हवाएं
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
31 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
4 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
5 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines