Saurav Ganguly Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कार का गुरुवार की रात को दुर्गापुर एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया है। अच्छी बात ये है कि इस हादसे में सौरव बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर बर्धमान में एक इवेंट में शामिल होने के लिए निकले थे। गांगुली की कार को तेज रफ्तार आ रही लॉरी ने टक्कर मार दी। हालांकि हादसा बड़ा था लेकिन सौरव इसमें बाल-बाल बच गए हैं जो उनके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है।
कैसे हैं दादा
लोगों को जैसे ही इस हादसे के बारे में पता चला तो उन्हें सौरव गांगुली की चिंता सताने लगी। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार सौरव इस हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। ये एक्सीडेंट उस वक्त हुआ जब सौरव एक इवेंट में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार लॉरी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रहे दो लोग मौत को छूकर लौटे, चलती ट्रेन से गिरे तो RPF जवान ने खींचा
आपस में टकराई गाड़ियां
सौरव दादा की गाड़ियों का काफिला इवेंट में शामिल होने के लिए निकला था। तभी लॉरी की टक्कर से ये हादसा हो गया, जिससे बचने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाया इसमें काफिले में चल रही गाड़ियां टकरा गईं। गनीमत ये रही है कि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई लेकिन गाड़ियां डैमेज हो गईं।
हादसे के बाद इवेंट के लिए रवाना हुए सौरव
सौरव गांगुली की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ जिसमें उनके काफिले की गाड़ियां डैमेज हो गईं। इस हादसे के बाद करीब 10 मिनट के लिए काफिला वहां रुका और फिर सौरव गांगुली अपने इवेंट के लिए रवाना हो गए और अपनी मौजूदगी दर्ज की।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रही बस और सूमो का भीषण एक्सीडेंट, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
संबंधित खबरें
'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
4 mins agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
49 mins agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
1 hr agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
2 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
5 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
5 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines