महाकुंभ से लौट रहे दो लोग मौत को छूकर लौटे, चलती ट्रेन से गिरे तो RPF जवान ने खींचा

Prayagraj Mahakumbh News: प्रयागराज महाकुंभ से बिहार की ओर लौट रहे दो श्रद्धालुओं के लिए आरपीएफ जवान देवदूत बन सामने आए। उन्होंने चलती ट्रेन के नीचे आने से उन्हें बचाया।

Prayagraj Mahakumbh News

Prayagraj Mahakumbh News

विज्ञापन

Prayagraj Mahakumbh News: प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र स्नान कर लौट रहे दो लोगों के लिए आरपीएफ जवान देवदूत बनकर आए। चलती ट्रेन से गिरे दो यात्रियों को आरपीएफ जवानों ने बचा लिया वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सारा नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बेकाबू भीड़ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में लगी हुई थी, इसी अफरा-तफरी में दो लोगों का बैलेंस बिगड़ गया और वो रफ्तार पकड़ चुकी ट्रेन से गिर गए। लेकिन उसी समय दो आरपीएफ जवान देवदूत बन मौके पर पहुंचे और उन्होंने हादसा होने से रोक लिया। इसका वीडियो भी सामने आ गया है।

महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों की RPF जवानों ने बचाई जान

महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। रोजाना हजारों और लाखों की संख्या में लोग वहां जा रहे हैं। हर दिन ऐसे कई हादसों की खबरें सामने आ रही है जिसमें महाकुंभ में जा रहे या वापस आ रहे श्रद्धालुओं की जान जा रही है। इसी बीच एक और जानलेवा हादसा होने से टल गया वो भी आरपीएफ जवानों की सतर्कता की वजह से।

विज्ञापन

बिहार जा रही थी ट्रेन

प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन बिहार की ओर जा रही थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भीड़ बेकाबू हो गई और दो लोग चलती ट्रेन की चपेट में आने ही वाले थे कि मौके पर मौजूद ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के पुरुष और महिला जवानों ने ट्रेन के नीचे आने से यात्रियों को बचाया। 1 भंयकर हादसा प्लेटफार्म संख्या एक पर हुआ, तो दूसरा हादसा प्लेटफार्म नंबर 3 पर हुआ जहां महिला जवान ने यात्री की जान बचाई।

विज्ञापन

सामने आया वीडियो

इस हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आ गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे दो लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन के नीचे गिरने ही वाले थे कि तत्परता दिखाते हुए आरपीएफ के जवानों ने उनकी जान बचाई। इससे पहले भी कई बार रेलवे स्टेशन पर भीड़ बेकाबू हुई है जिसमें कई लोगों की जान भी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ