हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा; नहीं चाहती थीं प्रधानमंत्री बनें राजीव गांधी

सोनिया गांधी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने जीवन और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर बात की है. वीडियो में राजीव गांधी का जिक्र करते हुए सोनिया ने कहा, ‘जब मेरे पति से प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा गया था, मैं इसके पूरी तरह विरोध में थी.’

विज्ञापन
राजीव गांधी पहली बार 31 अक्टूबर, 1984 को भारत के प्रधानमंत्री बने थे. (Photo: Sonia Gandhi X)

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार को अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़े एक किस्से का खुलासा करते हुए कहा कि जब राजीव को प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा गया था, तो वह पूरी तरह इसके विरोध में थीं. उन्होंने 10 नवंबर को प्रकाशित होने वाली अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के बारे में बात करते हुए यह भी कहा कि उनके बारे में दशकों से दूसरे लोग कहानी बताते आए हैं और अब अपनी कहानी कहने की उनकी बारी है. सोनिया गांधी ने कहा कि किताब सामने आने पर कुछ ‘तमाशा’ होना तय है.

यह भी पढ़ें: ‘देखते ही प्यार…’, कैसे हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया गांधी ने VIDEO में बताया

सोनिया नहीं चाहती थीं प्रधानमंत्री बनें राजीव गांधी

सोनिया गांधी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने जीवन और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर बात की है. वीडियो में राजीव गांधी का जिक्र करते हुए सोनिया ने कहा, ‘जब मेरे पति से प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा गया था, मैं इसके पूरी तरह विरोध में थी.’ हालांकि, उन्होंने वीडियो में इस मुद्दे पर और गहराई से कुछ नहीं कहा. सोनिया गांधी एक जगह कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता कि मुझे पूरी कहानी बतानी चाहिए या नहीं.’

विज्ञापन

‘अब कहानी बताने की बारी मेरी’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजीव गांधी पहली बार 31 अक्टूबर, 1984 को भारत के प्रधानमंत्री बने थे. उनकी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने यह पद संभाला. उस समय राजीव गांधी 40 वर्ष के थे और भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. सोनिया गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘इस किताब के आने पर कुछ तमाशा तो होना ही है. आखिरकार, दूसरे लोग दशकों से मेरी ‘कहानी’ बताते आए हैं, अब मेरी बारी है.’

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज, अपनी नई किताब की दिखाई झलक

विज्ञापन

‘मेरे बारे में काफी कुछ पूरी तरह सही नहीं’

उन्होंने अपनी कहानी खुद लिखने के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि उनके बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन उसमें से काफी कुछ पूरी तरह सही नहीं था. सोनिया ने कहा, ‘मुझे लगा कि चूंकि मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया है और उसमें से काफी कुछ पूरी तरह सही नहीं था, या फिर वह गढ़ा गया था या बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था. इसलिए मुझे लगा कि अब मैं अपनी कहानी लिख सकती हूं और तथ्यों-चीजों को वैसे ही बता सकती हूं, जैसी वे वास्तव में थीं.’ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह इसे अपना वर्जन नहीं, बल्कि अपनी कहानी बताना चाहेंगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola