Sonam Raghuvanshi Missing Black Bag Mystry: राजा रघुवंशी के हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस रोजाना नए खुलासे कर रही है। बीते दिन पुलिस ने संजय वर्मा नामक शख्स की असलियत से पर्दा उठाया था, जिससे सोनम ने एक महीने में 234 बार फोन पर बातचीत की। संजय वर्मा के नाम से सेव शख्स राज कुशवाहा की निकला। सोनम ने परिवार वालों को गुमराह करने के लिए उसका नाम बदला था। अब पुलिस सोनम के गायब काले बैग को तलाश रही है। पुलिस का मानना है कि काला बैग मिलते ही इन 4 रहस्यों से पर्दा उठेगा।
बड़ा सबूत, मोबाइल मिलने का अंदेशा
शिलांग पुलिस का मानना है कि होटल में छोड़े बैग से ही सोनम पर शक गहराया था। होटल के निकलते समय एक काला बैग सोनम के पास था जो सीसीटीवी में भी नजर आया था। अब वो बैग मिसिंग है। पुलिस को शक है कि काले बैग में हत्या से जुड़ा अहम सबूत, फिंगर प्रिंट बरामद हो सकते हैं। इंदौर में जहां सोनम किराये पर रही, हो सकता है कि बैग वहीं छोड़ दिया हो।
सोनम के राज खोल सकता है बैग
राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर पहुंच गई थी। पुलिस को शक है कि बैग में सोनम के भागने को लेकर कोई सबूत मिल सकता है। सूत्र बताते हैं कि सोनम 10 दिन तक इंदौर में रुकी, उसके बाद वाराणसी होते हुए गाजीपुर पहुंची। मिसिंग बैग का रहस्य और गहरा गया है।
हवाला ट्रांजेक्शन या वित्तीय लेनदेन
सोनम रघुवंशी और राज का नाम हवाला नेटवर्क में भी सामने आ रहा है। जितेंद्र रघुवंशी नामक शख्स के नाम से खाते में कई लेन देन हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि काले बैग में कोई डिजिटल ट्रांसजेक्शन से जुड़ा गैजेट या चेकबुक आदि हो सकती है।
सोनम की चालबाजियों का सबूत
काले बैग के अंदर सोनम रघुवंशी की चालबाजियों का सबूत मिल सकता है। पुलिस का मानना है कि कभी बुर्का पहनना तो कभी फर्जी किडनैपिंग। ब्लैक बैग इन योजनाओं से जुड़ा एक और सबूत हो सकता है।
शिलांग पुलिस कर रही सोनम के आफिस स्टाफ से पूछताछ
इंदौर क्राइम ब्रांच के आफिस में सोनम के आफिस स्टाफ से पूछताछ जारी है। सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने बताया कि शिलांग पुलिस हमारे आफिस के स्टाफ और सोनम के जान पहचान वालों से पूछताछ कर रही है, मैं सिर्फ उन्हें साथ लेकर आया, मुझसे पूछताछ नहीं की है। गौरतलब है कि भाई गोविंद अपने साथ ऑफिस के 3 कर्मचारियों को लेकर पहुंचा था। उसके साथ 2 लड़कियां भी थीं। कर्मचारियों को क्राइम ब्रांच में छोड़कर गोविंद निकल गया है। राजा के भाई विपिन ने मांग की थी कि सोनम के भाई गोविंद और उसके मां-बाप से भी पूछताछ होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines