नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट की मौत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध करेगी। बता दें कि 23 अगस्त को फोगाट की गोवा के एक रेस्टोरेंट में मौत हो गई थी।
लोगों की थी मांग
गोवा पुलिस ने जांच करते हुए सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथ सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। अब मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। एएनआई के मुताबिक, सीएम सावंत ने कहा, ‘सीबीआई जांच के लिए लोगों की मांग, खासकर उनके बेटे की मांग के बाद, हम आज इसे सीबीआई को सौंप रहे हैं। मैं गृह मंत्री को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए लिख रहा हूं। हमें अपनी पुलिस पर भरोसा है और वे अच्छी जांच कर रहे हैं लेकिन यह लोगों की मांग है।’
सीएम सांवत खुद लिखेंगे पत्र
सावंत ने पणजी में संवाददाताओं से कहा कि गोवा पुलिस ने मामले की ‘बेहद अच्छी जांच’ की है और कुछ सुराग हाथ लगे हैं। लेकिन हरियाणा के लोगों और सोनाली फोगट की बेटी की मांग के कारण, हमने इस मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखूंगा।’
इससे पहले रविवार को ‘सर्व जाति खाप महापंचायत’ ने हरियाणा सरकार को भाजपा नेता सोनाली फोगट की हत्या की 23 सितंबर तक सीबीआई जांच कराने या जन आंदोलन का सामना करने की समय सीमा जारी की थी। जाट धर्मशाला ने महापंचायत की मेजबानी की। फोगट की बेटी यशोधरा और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी महापंचायत में भाग लिया।
43 वर्षीय फोगट की अगस्त अंत में गोवा पहुंचने के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि उनकी मौत एक साजिश थी। रेस्टोरेंट से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
47 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines