हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Oh My God: चेन्नई एयरपोर्ट पर महिला को कस्टम ने रोका, बैग की तलाशी लेते ही अधिकारियों के उड़े होश, Video

विज्ञापन

Snakes In Woman Baggage:  मलेशिया से चेन्नई पहुंची एक महिला यात्री के बैग से अलग-अलग प्रजातियों के 22 सांप बरामद किए गए। महिला के बैग में सांपों को कई पारदर्शी प्लास्टिक के कंटेनरों में रखा गया था। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

चेन्नई हवाईअड्डे के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सीआईएसएफ कर्मी सावधानीपूर्वक महिला के बैग से सांपों को निकाल रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि महिला को कुआलालंपुर से आने पर सीमा शुल्क विभाग ने तलाशी के लिए रोका था। अधिकारियों ने कहा कि उसके सामान से एक गिरगिट भी जब्त किया गया।

चेन्नई कस्टम के मुताबिक, 28 अप्रैल को फ्लाइट नंबर एके 13 से कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री को रोका गया। उसके सामान की जांच करने पर बैग से विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सांपों और गिरगिट को वन्य जीव संरक्षण के अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola