मंदिर के प्रसाद में निकला घोंघा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, पुलिस कर रही जांच

EO सुजाता ने बताया कि जिस दिन यह कथित घटना हुई, उस दिन मंदिर में करीब 15,000 पुलिहोरा पैकेट वितरित किए गए, लेकिन किसी अन्य श्रद्धालु ने ऐसी शिकायत नहीं की. इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है.

Simhachalam pilgrimage site

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सिम्हाचलम में स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर के प्रसादम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस जांच के घेरे में आ गया है. गोपालपट्टनम पुलिस ने उस वायरल वीडियो की जांच शुरू की है, जिसमें एक कपल ने दावा किया है कि मंदिर से मिले पुलिहोरा (इमली चावल) के पैकेट में एक छोटा घोंघा निकला.

विज्ञापन

कपल ने शेयर किया वीडियो


वीडियो में कपल ने दिखाया कि पैक किए गए प्रसाद में घोंघा मौजूद था. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह बात मंदिर कर्मचारियों को बताई, तो उनसे बिना कुछ कहे पैकेट वापस ले लिया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मंदिर प्रशासन की सफाई प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए. मामले के सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.

विज्ञापन

बदनाम करने की साजिश?


मंदिर की कार्यकारी अधिकारी (EO) और उप आयुक्त एन सुजाता ने बताया कि यह वीडियो संस्था की छवि को खराब करने की सोची-समझी साजिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि मंदिर की रसोई में स्वच्छता प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित है और उसमें किसी बाहरी तत्व के बचने की संभावना नहीं है. पुलिस अब वीडियो की जांच कर रही है. किचन मशीनरी, CCTV फुटेज और स्टाफ स्टेटमेंट्स की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रसाद में सचमुच कोई बाहरी वस्तु मिली थी या नहीं.

विज्ञापन

विपक्षी दलों ने उठाया सवाल


EO सुजाता ने बताया कि जिस दिन यह कथित घटना हुई, उस दिन मंदिर में करीब 15,000 पुलिहोरा पैकेट वितरित किए गए, लेकिन किसी अन्य श्रद्धालु ने ऐसी शिकायत नहीं की. इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. विपक्षी दलों ने मंदिर प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि भक्तों पर केस करने के बजाय मंदिर को गुणवत्ता जांच करवानी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ