---विज्ञापन---

‘स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, अजय टेनी…’ मोदी के हारे मंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस

Order to Vacate Bungalow: लोकसभा की हाउस कमेटी ने मोदी सरकार के हारे मंत्रियों को बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया है। नियमों के अनुसार लोकसभा भंग होने के 1 महीने के भीतर-भीतर बंगला खाली करना होता है।

Order to Vacate Bungalow: लोकसभा चुनाव 2024 में हारने वाले सांसदों और मंत्रियों को अपना सरकारी बंगला खाली करना होगा। 17वीं लोकसभा के वे सांसद जो चुनाव नहीं जीत पाए हैं उन्हें अब लोकसभा की हाउस कमिटी ने नोटिस जारी कर बंगला खाली करने को कहा है। हाउस कमिटी ने पूर्व सांसदों को 5 जुलाई और पूर्व मंत्रियों को 11 जुलाई तक सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया है। लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार के 17 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था। बंगला खाली करने का नोटिस भी जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा, आरके सिंह, संजीव बालियान, स्मृति ईरानी, राजीव चंद्रशेखर, कैलाश चौधरी, अजय मिश्रा टेनी, वी मुरलीधरन, निशिथ प्रमाणिक, साध्वी निरंजन ज्योति, रावसाहेब दानवे, भानुप्रताप वर्मा, कपिल पाटिल, भारती पवार, सुभाष सरकार और भगवंत खुबा का नाम शामिल है। लोकसभा के हाउस कमिटी की मानें तो लोकसभा भंग होने के 1 महीने के अंदर सरकारी बंगला खाली करना होता है। इनके अलावा कई मंत्री ऐसे हैं जो चुनाव तो जीत गए लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया ऐसे में उन्हें भी बंगला खाली करना होगा।

---विज्ञापन---

5 जून को राष्ट्रपति ने भंग की थी 17वीं लोकसभा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जून को 17वीं लोकसभा भंग की थी। ऐसे में पूर्व सांसदों और मंत्रियों को 5 जुलाई तक अपना बंगला खाली करना होगा। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस चुनाव से पहले नाराज होकर मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से उन्होंने अभी तक सरकारी बंगला खाली नहीं किया है। इसके अलावा उन्होंने इस बार चुनाव भी नहीं लड़ा था।

ये भी पढ़ेंः क्या मोदी नहीं चला पाएंगे गठबंधन सरकार? News 24 से खास बातचीत में शशि थरूर ने खोले कई राज

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः ‘NEET की जांच के लिए बनेगी हाईलेवल कमेटी’, पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

First published on: Jun 21, 2024 07:48 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola