बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चेन्नई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 6017 में टेकऑफ की तैयारी के दौरान अचानक केबिन में धुआं भर जाने से हड़कंप मच गया. क्रू मेंबर्स ने तत्काल इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया. इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है.
टेकऑफ के लिए तैयार था विमान
सूत्रों के अनुसार, विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए तैयार था, तभी केबिन में धुएं के गुबार दिखाई दिए. पायलट और केबिन क्रू ने तुरंत स्थिति का आकलन किया और एहतियात के तौर पर इमरजेंसी निकासी शुरू कर दी. यात्रियों को स्लाइड्स के जरिए विमान से उतारा गया. पूरा ऑपरेशन शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ. निकासी के बाद सभी यात्रियों को टर्मिनल भवन में ले जाया गया, जहां उन्हें पानी और रिफ्रेशमेंट्स मुहैया कराए गए.
यह भी पढ़ें: अवैध घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव पर केंद्र सख्त, गृह मंत्रालय ने बनाई हाई-पावर्ड डेमोग्राफी कमेटी
इंडिगो एयरलाइंस ने क्या कहा?
इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्री सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एयरलाइंस ने एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी है, जो जल्द ही चेन्नई के लिए रवाना होगा. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘हमारी टीम पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है. तकनीकी टीम धुएं के कारण की जांच कर रही है. हम यात्रीगण से आग्रह करते हैं कि वे असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए हमारी टीम के सहयोग करें.’
कहां से आया धुआं?
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि विमान को तुरंत अलग क्षेत्र में ले जाया गया और सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल धुएं का सोर्स स्पष्ट नहीं हो पाया है. कुछ प्रारंभिक रिपोर्ट्स में इंजन या इलेक्ट्रिकल सिस्टम से संबंधित समस्या का संदेह जताया जा रहा है, हालांकि इंडिगो और DGCA की टीम इसकी विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिद्दारमैया, अब डीके शिवकुमार को मिलेगी कर्नाटक की कमान?
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
47 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
55 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines