हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

शर्मनाक...फ्लाइट में एक और पेशाबकांड: अमेरिकन एयरलाइन में यात्री ने नशे में 'साथी' पर किया पेशाब, CISF ने लिया ये एक्शन

विज्ञापन
यह घटना कथित तौर पर फ्लाइट संख्या AA292 में हुई। -प्रतीकात्मक इमेज।

American Airlines: एक बार फिर फ्लाइट में पेशाब कांड सामने आया है। पीटीआई के अनुसार, न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट में एक यात्री ने नशे की हालत में एक पुरुष यात्री पर पेशाब कर दिया।

यह घटना कथित तौर पर फ्लाइट संख्या AA292 में हुई। फ्लाइट ने शुक्रवार रात 9:16 बजे न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी। 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर रात 10:12 बजे लैंड हुई थी।

आरोपी अमेरिकन यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट

आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। जब नशा उतरा तो अपनी इस शर्मनाक हरकत पर छात्र ने माफी मांगी। उसने कहा कि उसका करियर खतरे में पड़ सकता है। इस पर पीड़ित यात्री रिपोर्ट नहीं दर्ज कराना चाह रहा था। लेकिन एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया।

आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। इस पर सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

क्या कहता है डीजीसीए का नियम?

सिविल एविएशन नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री इस तरह की हरकत करता है तो उस पर कानून के तहत कार्रवाई की जाती है। साथ ही विशेष अवधि के लिए हवाई यात्रा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाता है।

बीते साल 26 नवंबर को भी हुई थी ऐसी घटना

बीते साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसी ही एक घटना घटी थी, जिसमें शंकर मिश्रा नाम के शख्स ने कथित तौर पर नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था।

यह घटना लगभग एक महीने बाद एक मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई थी। जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज हुआ और मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। करीब एक महीने जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर छूटा था।

डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया था 30 लाख का जुर्माना

डीजीसीए ने नियम के मुताबिक घटना के 12 घंटे के भीतर मामले की सूचना नहीं देने पर एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जबकि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है, मिश्रा पर चार महीने के लिए उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया में होगी बंपर भर्ती, रिकॉर्ड विमान सौदे के बाद 5000 से अधिक केबिन क्रू और पायलटों की होगी नियुक्ति

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें