Digital Fraud: गृहमंत्रालय ने डिजिटल फ्रॉड में शामिल 1700 से अधिक स्काइप आईडी और 59000 व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक किए हैं। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 15 नवंबर 2024 तक सरकार द्वारा 6.69 लाख से अधिक सिम कार्ड और 1.32 लाख IMEI भी ब्लॉक किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली इकाई, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के पास लगातार डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में शिकायतें आ रही थीं। जिसके बाद ऐसी स्काइप आईडी और व्हाट्सएप खातों की पहचान की गई जो इस तरह की ठगी में शामिल थे, जिसके बाद इन्हें ब्लॉक किया गया है।
ये भी पढ़ें: Orris Group पर ED की कार्रवाई, लग्जरी कारों समेत करोड़ों की FD जब्त, 500 करोड़ की फ्रॉड का है मामला
डिजिटल अरेस्ट से निपटने के पर्याप्त साधान, लोग रहें सतर्क
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने इस बारे में मंगलवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि 2021 में I4C ने नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली कार्यक्रम शुरू किया था। इस कार्यक्रम के तहत ऑन लाइन फ्रॉड करने वाले लोगों पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जा सका है।
लोकसभा में बताया 9.94 लाख शिकायतें मिलीं
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने देश में डिजिटल अरेस्ट के लगातार बढ़ते मामलों पर कहा कि इस तरह की 9.94 लाख शिकायतें मिलीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों के 3431 करोड़ रुपये से अधिक बचाए जा सके हैं।
ठगों की पहचान के बनाया सॉफ्टवेयर
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से निपटने के लिए मजबूत तंत्र विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने आने वाली अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल की पहचान करने के लिए एक साफ्टवेयर बनाया है। इस नई तकनीक से ऐसे नंबरों को ब्लॉक किया जा सकता है और ऐसी इंटरनेशनल कॉल को पकड़ा जा सकता है जो भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करती हैं।
ये भी पढ़ें: संभल हिंसा में आया ‘पाकिस्तान कनेक्शन’, पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बनी 3 बुलेट बरामद
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
52 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
8 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines