Orris Group पर ED की कार्रवाई, लग्जरी कारों समेत करोड़ों की FD जब्त, 500 करोड़ की फ्रॉड का है मामला

ED Action on Orris Group: ओरिस समूह के डायरेक्टर और प्रमोटर के घर पर ईडी ने छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने चार लग्जरी कारों जब्त किया, जिसमें मर्सिडीज, पोर्श और बीएमडब्ल्यू मॉडल शामिल हैं।

ED Action on Orris Group

ED Action on Orris Group: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के कथित रियल स्टेट फ्रॉड मामले में ओरिस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस पर छापा मारा। जहां से ईडी ने कई डॉक्यूमेंट्स, लग्जरी कारें, FD और 31.22 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी (BG) भी जब्त की है। ईडी ने बताया कि जब्त की गई एफडी और बैंक गारंटी ओरिस ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम पर थी।

विज्ञापन

बैंक खाते और लॉकर फ्रीज

ED ने Orris Group पर एक्शन लेते हुए कंपनी के प्रमोटरों के बैंक खाते और लॉकर भी फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा ओरिस ग्रुप के एक डारेक्टर और प्रमोटर के घर पर भी छापा मारा। जहां से चार लक्जरी कारें जब्त की गईं, जिसमें मर्सिडीज, पोर्श और BMW मॉडल है। 25 नवंबर को दिल्ली-NCR में 14 जगह पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA ) 2002 के प्रावधानों के तहत  तलाशी अभियान चलाए गए। उसी के तहत ये ईडी ने एक्शन लिया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की कार्रवाई जिनपर की गई उसमें ओरिस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और प्रमोटरों विजय गुप्ता और अमित गुप्ता हैं। इसके अलावा थ्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके प्रमोटर और डारेक्टर निर्मल सिंह उप्पल और विधुर भारद्वाज का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन

क्या है धोखाधड़ी का मामला?

ईडी ने बताया कि जिन लोगों पर एक्शन लिया गया उन कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ कई इल्जाम हैं। जिसमें धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और सैकड़ों घर खरीदारों से धोखाधड़ी समेत कई इल्जाम हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओरिस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और थ्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम के सेक्टर 89 में एक आवास परियोजना बनाने के लिए सहयोग किया, जिसकी ओनरशिप ओरिस ग्रुप के पास है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए थ्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को दे दिया गया।

थ्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रमोटरों और निदेशकों ने तय समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया। इसके साथ ही घर खरीदारों और निवेशकों की मेहनत की कमाई को हड़पने की साजिश का इल्जाम लगा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ