1700 Skype ID और 59000 WhatsApp अकाउंट किए गए ब्लॉक, सामने आई ये वजह

Digital Fraud: डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से निपटने के लिए बनाया गया नया साफ्टवेयर, जो फर्जी इंटरनेशनल कॉल की करेगा पहचान।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (35)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Digital Fraud: गृहमंत्रालय ने डिजिटल फ्रॉड में शामिल 1700 से अधिक स्काइप आईडी और 59000 व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक किए हैं। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 15 नवंबर 2024 तक सरकार द्वारा 6.69 लाख से अधिक सिम कार्ड और 1.32 लाख IMEI भी ब्लॉक किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली इकाई, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के पास लगातार डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में शिकायतें आ रही थीं। जिसके बाद ऐसी स्काइप आईडी और व्हाट्सएप खातों की पहचान की गई जो इस तरह की ठगी में शामिल थे, जिसके बाद इन्हें ब्लॉक किया गया है।

डिजिटल अरेस्ट से निपटने के पर्याप्त साधान, लोग रहें सतर्क

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने इस बारे में मंगलवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि 2021 में I4C ने नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली कार्यक्रम शुरू किया था। इस कार्यक्रम के तहत ऑन लाइन फ्रॉड करने वाले लोगों पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जा सका है।

लोकसभा में बताया 9.94 लाख शिकायतें मिलीं

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने देश में डिजिटल अरेस्ट के लगातार बढ़ते मामलों पर कहा कि इस तरह की 9.94 लाख शिकायतें मिलीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों के 3431 करोड़ रुपये से अधिक बचाए जा सके हैं।

ठगों की पहचान के बनाया सॉफ्टवेयर

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से निपटने के लिए मजबूत तंत्र विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने आने वाली अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल की पहचान करने के लिए एक साफ्टवेयर बनाया है। इस नई तकनीक से ऐसे नंबरों को ब्लॉक किया जा सकता है और ऐसी इंटरनेशनल कॉल को पकड़ा जा सकता है जो भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ