कर्नाटक की भूतनाल झील में छह शव मिलने से हड़कंप, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल

कर्नाटक के विजयपुरा स्थित भूतनाल झील में छह शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार, बरामद शवों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस हादसे और आत्महत्या समेत कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी.

RIVER.jpg

कर्नाटक की भूतनाल झील में छह शव मिलने से हड़कंप, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल (फोटो- ANI)

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब भूतनाल झील में एक साथ छह शव तैरते हुए मिले. मृतकों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. झील में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सुबह झील में दिखे 6 शव

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लोगों की नजर झील के पानी में तैर रहे शवों पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. आदर्श नगर पुलिस थाने की टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद शवों को बाहर निकलवाया. घटना के बाद आस-पास के इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बरामद शवों में चार महिलाओं और दो लड़कों के शव हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे या उनका आपस में कोई संबंध था. उनकी पहचान के लिए पुलिस आस-पास के क्षेत्रों से मिली गुमशुदगी की शिकायतों की जानकारी जुटा रही है.

हादसा या आत्महत्या?

छह लोगों की एक साथ मौत ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती जांच में पुलिस इस संभावना पर भी विचार कर रही है कि झील देखने के दौरान पैर फिसलने से कुछ लोग पानी में गिरे हों और उन्हें बचाने की कोशिश में अन्य लोग भी हादसे का शिकार हुए हों. हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया है.

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी एक वजह को मौत का कारण मानना जल्दबाजी होगी. घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हाल के दिनों में किसी परिवार ने एक साथ कई सदस्यों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और शवों के पानी में रहने की अवधि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. इसके बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

मौके पर पहुंचे डीएसपी नागराज और आदर्श नगर थाने के पीएसआई सीताराम समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान और झील तक उनके पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ