Nirmala Sitharaman: लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से ईर्ष्या करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है लेकिन विपक्ष को इससे समस्या है। भारत के विकास पर सभी को गर्व होना चाहिए लेकिन कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर लेते हैं।
कांग्रेस सांसद रेड्डी के सवालों का जवाब दे रहीं थीं सीतारमण
सीतारमण कांग्रेस सांसद अनुमुला रेवंत रेड्डी के सवाल का जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने ये बातें कही। दरअसल, उनसे कांग्रेस सांसद ने पूछा था कि क्या सरकार ने इस तथ्य पर ध्यान दिया है कि भारतीय मुद्रा दिन-ब-दिन कमजोर हो रही है और पहली बार 83 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता ने गिरावट को रोकने के लिए की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा।
रेड्डी ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (अब प्रधानमंत्री) के एक बयान का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2013 में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया था कि आज रुपया आईसीयू में है। रेड्डी ने पूछा कि क्या यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कार्य योजना है कि रुपया आईसीयू से घर लौट जाए।
कांग्रेस सांसद के सवालों का सीतारमण ने दिया ये जवाब
सीतारमण ने कांग्रेस सांसद के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय रुपया हर मुद्रा के मुकाबले मजबूत रहा है। रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग किया है कि उसे यह सुनिश्चित करने के लिए बाजार में हस्तक्षेप करना है कि डॉलर-रुपये में उतार-चढ़ाव बहुत अधिक न हो जाए।
बता दें कि सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे घटकर 82.63 पर आ गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
11 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines