16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, लिस्ट में दिल्ली-पंजाब भी शामिल; 3.94 लाख BLOs होंगे तैनात

आयोग के अनुसार, पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया था, जहां 6.3 लाख से अधिक BLO और 9.2 लाख BLA इस प्रक्रिया में शामिल रहे.

SIR_b4b874

पहला चरण बिहार, दूसरा चरण पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद अब 1 जुलाई 2026 से तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है. भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है. इस चरण के तहत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जाएगा.

विज्ञापन

लिस्ट में नहीं हैं ये राज्य


निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह कार्यक्रम जनगणना के तहत चल रही घर-घर सूचीकरण प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है ताकि फील्ड मशीनरी का बेहतर उपयोग किया जा सके. इस चरण के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर लगभग पूरा देश SIR प्रक्रिया के दायरे में आ जाएगा. इन तीन क्षेत्रों में मौसम और बर्फबारी की स्थिति को देखते हुए बाद में कार्यक्रम घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन

3.94 लाख BLOs होंगे तैनात

आयोग ने बताया कि SIR चरण-III के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं से संपर्क करेंगे. इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहयोग करेंगे. निर्वाचन आयोग ने इसे एक सहभागी प्रक्रिया बताते हुए सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने BLA नियुक्त करने की अपील की है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सभी पक्षों की भागीदारी के साथ संपन्न हो सके.

विज्ञापन

आयोग के अनुसार, पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया था, जहां 6.3 लाख से अधिक BLO और 9.2 लाख BLA इस प्रक्रिया में शामिल रहे.

विज्ञापन

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR


ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ