कौन हैं वी.डी. सतीशन, जो बनेंगे केरल के नए CM; कांग्रेस ने किया ऐलान

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद 10 दिनों की माथापच्ची करते हुए आखिरकार कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया है. वीडी सतीशन छह बार से केरल से विधायक रहे हैं. केरल के सीएम की रेस में वीडी सतीशन और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच कड़ा मुकाबला था.

kerelam cm

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद 10 दिनों की माथापच्ची करते हुए आखिरकार कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया है. वीडी सतीशन छह बार से केरल से विधायक रहे हैं. केरल के सीएम की रेस में वीडी सतीशन और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच कड़ा मुकाबला था. कांग्रेस ने बताया कि ये फैसला नवनिर्वाचित विधायकों और गठबंधन के साथियों से सलाह-मशविरे के बाद लिया गया है. इस खबर के सामने आते ही केरल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर मुकुल वासनिक, दीपा दास मुंशी और अजय माकन ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर ये घोषणा की. 

विज्ञापन

कौन हैं वी.डी. सतीशन?

कोच्चि के पास नेत्तूर में जन्मे वीडी सतीशन का परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है. वकील और सामाजिक कार्यकर्ता के बाद सतीशन ने केरल छात्र संघ के जरिये राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस में अपनी पैठ मजबूत की. प्रखर प्रवक्ता और सड़क पर जुझारू राजनीति करने वाले सतीशन 2001 से परवूर विधानसभा सीट से विधायक हैं. 

विज्ञापन

वी. डी. सतीशन पर कांग्रेस ने क्यों जताया भरोसा?

बता दें कि वी. डी. सतीशन लंबे वक्त से केरल कांग्रेस की पॉलिटिक्स में एक्टिव और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं. अभी तक वह केरल विधानसभा में विपक्ष की आवाज थे और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे. संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. इसीलिए पार्टी लीडरशिप ने अब उन्हें केरल का सीएम बनाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

IUML का समर्थन बना सबसे बड़ा फैक्टर

सतीसन की दावेदारी को मजबूती देने में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की अहम भूमिका रही. IUML ने खुलकर सतीसन को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी की. गठबंधन के अन्य दलों ने भी उनके नाम पर सहमति जताई थी, इससे कांग्रेस हाईकमान पर संतुलन बनाने का दबाव बढ़ा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ