केरल तट के पास नवी मुंबई जा रहे सिंगापुर फ्लैग वाले एक कंटेनर जहाज में आग लग गई है। जहाज की पहचान एमवी वान हाई 503 के रूप में की गई है। यह जहाज 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और इसे 10 जून को एनपीसी मुंबई पहुंचना था। बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे नौसेना को जहाज के अंडरडेक में आग लगने की सूचना मिली।
इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से बताया गया कि केरल तट से 130 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम में सिंगापुर ध्वज वाले MV WANHAI503 पर विस्फोट के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। ICG विमान ने घटनास्थल का आकलन किया और हवाई मार्ग से गिराए जाने योग्य सामान गिराया। इसके साथ ही बचाव के लिए 4 ICG जहाजों को भेजा गया।
वहीं नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, “आईएनएस सूरत को संकटग्रस्त जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए सुबह 11 बजे पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा भेजा गया है।” केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के हवाले से बताया गया कि यह घटना कोझीकोड जिले के बेपोर तट से 78 समुद्री मील दूर हुई।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि बीस कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं और जहाज पर कई धमाके हुए हैं। घटना के वक्त जहाज पर 22 चालक दल के सदस्य थे, जिनमें से 18 लोग बचाव नाव के साथ समुद्र में कूद गए। जहाज अभी तक डूबा नहीं है।
यह भी पढ़ें :डूबते जहाज से 6 लोगों ने ऐसे बचाई जान, मैंगलोर तट पर डूबा मालवाहक शिप
जहाज पर आग कैसे लगी, कंटेनर में क्या रखा गया था? इसको लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। ताजा अपडेट के मुताबिक, जहाज पर लगी आग को बुझाया नहीं जा सका है। आग पूरे जहाज पर फैल गई और लगभग पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया।
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
43 mins agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
1 hr ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines