कौन है सिमी आतंकी हनीफ शेख? जिसे दिल्ली पुलिस ने 22 साल बाद किया गिरफ्तार

Who is SIMI Terrorist Hanif Shaikh : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिमी के आतंकवादी हनीफ शेख को गिरफ्तार किया। वह 22 साल से पुलिस को चमका देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे महाराष्ट्र से पकड़ा। पिछले कई सालों से हनीफ शेख मुस्लिम नौजवानों को भटका चुका है।

Punjab Police Fake Drug Smuggling Case

पंजाब पुलिस के जवानों पर नशा तस्करी का फर्जी केस दर्ज करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन

Who is SIMI Terrorist Hanif Shaikh : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल की टीम ने 22 साल के बाद मोहम्मद हनीफ शेख को गिरफ्तार किया। वह प्रतिबंधित संगठन सिमी का सदस्य है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में हनीफ शेख के खिलाफ UAPA और देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। आइए जानते हैं कि कौन है सिमी का सदस्य हनीफ शेख।

कौन है हनीफ शेख

विज्ञापन

महाराष्ट्र के भुसावल का रहने वाला हनीफ शेख स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) का कुख्यात आतंकवादी है। वह सिमी की मैगजीन इस्लामिक मूवमेंट का संपादक भी था, जो उर्दू भाषा में थी। पुलिस के पास उसके खिलाफ सिर्फ एक ही सुराग इस्लामिक मूवमेंट मैगजीन पर छपा ‘हनीफ हुडाई’ नाम था। इसके आधार पर ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

देशभर में सिमी की बैठकों का कराता था आयोजन

विज्ञापन

हनीफ शेख देशविरोधी गतिविधियों और यूएपीए के मामलों में शामिल है। वह देशभर में सिमी संगठन की बैठकों का आयोजन कराता था और उसमें शामिल मुस्लिम नौजवानों को आतंकी की ट्रेनिंग देता था। ये बैठकें महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल और कर्नाटक में होती थीं। हनीफ शेख पिछले 25 साल में बड़ी संख्या में मुस्लिम नौजवानों को भटका भी चुका है।

पहचान और नाम बदलकर भुसावल में रह रहा था आतंकी

विज्ञापन

पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली कि हनीफ शेख उर्फ हनीफ हुंडई अपना नाम और पहचान बदलकर भुसावल में रह रहा था। उसने अपना नाम बदलकर मोहम्मद रख लिया था और एक उर्दू स्कूल में बच्चों को पढ़ाता था। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

विज्ञापन

पुलिस ने जाल बिछाकर हनीफ शेख को किया गिरफ्तार

एक संदिग्ध 22 फरवरी को भुसावल के मोहम्मदीन नगर की ओर जा रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसकी पहचान हनीफ शेख के रूप में की। इसके बाद टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। इस पर आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ