AAP Leader Gopal Rai On ‘Khalistani’ jibe in WB: आम आदमी पार्टी ने भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल में तैनात एक सिख आईपीएस अफसर को खालिस्तानी कहकर अपमानित करने की कड़ी निंदा की है। “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पगड़ी देश की सुरक्षा की गारंटी है। पगड़ी पहनने वाले आइपीएस को खलिस्तानी बोलने पर भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए। यह इस बात को भी दिखाता है कि लोगों के रंग, धर्म और जाति को लेकर बीजेपी नेताओं में कितनी नफरत भरी पड़ी है।
गोपाल राय ने आगे कहा कि शहीद ए आज़म भगत सिंह सरदार परिवार में पैदा हुए और करतार सिंह सराभा ने जवानी में शहादत दी। शहीदों की फ़ेहरिस्त में पंजाबी सबसे ऊपर हैं लेकिन भाजपा उन्हें देशद्रोही कह रही है। भाजपा नेताओं ने आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी इसलिए बोला, क्योंकि वो एक सिख परिवार में पैदा हुए और पगड़ी बांधते हैं।
- पगड़ी देश की सुरक्षा की गारंटी, पगड़ी पहनने वाले आइपीएस को खलिस्तानी बोलने पर भाजपा देश से माफी मांगे- आप
- पश्चिम बंगाल में सिख आईपीएस अधिकारी का अपमान इस बात को दर्शाता है कि भाजपा नेताओं में लोगों के रंग, धर्म, जाति को लेकर कितनी नफ़रत भरी पड़ी है- गोपाल राय
‘बीजेपी नेताओं में नफरत की विचारधारा कूट-कूट कर भर गई है’
दिल्ली विधानसभा में प्रेस वार्ता कर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बंगाल में ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी को बीजेपी के नेताओं ने जिस तरह से खालिस्तानी बोलकर अपमानित किया है। आज उससे पूरे देश में, जो लोग इस देश की एकता में विश्वास करते हैं, जो इस बात को मानते हैं कि इस देश के हर नागरिक को चाहे वो किसी भी धर्म, जाति क्षेत्र, भाषा या राज्य का हो उसे किसी भी आधार पर इस तरह से अपमानित नहीं किया जा सकता है, आज सभी को इससे बहुत ठेस पहुंची है। बीजेपी के नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर उस आईपीएस अधिकारी को केवल इसलिए खालिस्तानी बोला क्योंकि वो एक सिख परिवार में पैदा हुए और वो सर पर पगड़ी बांधते हैं। ये इस बात को दर्शाता है कि बीजेपी के नेताओं में ऊपर से लेकर नीचे तक किस तरह की नफरत की विचारधारा कूट-कूट कर भर गई है।
- शहीद ए आज़म भगत सिंह सरदार परिवार में पैदा हुए, करतार सिंह सराभा ने जवानी में शहादत दी, शहीदों की फ़ेहरिस्त में पंजाबी सर्वोच्च पर, लेकिन भाजपा उन्हें देशद्रोही कह रही है- गोपाल राय
- भाजपा के नेता सबको देशद्रोही, आतंकवादी, खालिस्तानी, नक्सलवादी का सर्टिफिकेट बांटते घूम रहे हैं – गोपाल राय
- अगर आज भाजपा के इस नफरती अभियान को नहीं रोका गया तो ये लोग देश में समाज को तोड़ने की तरफ बढ़ेंगे- गोपाल राय
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इस मुद्दे पर कहा कि देश में सिख धर्म को मानने वालों का लंबा इतिहास है। देश के आजाद होने की लड़ाई में लाखों लोगों ने कुर्बानी दी लेकिन शहीद ए आज़म केवल भगत सिंह के नाम के साथ लगा है, जो एक सरदार परिवार में पैदा हुए। करतार सिंह सराभा भी एक सरदार परिवार में पैदा हुए थे, जिन्होंने अपनी जवानी को इस देश के लिए कुर्बान कर दिया। इस देश में शहीदों की फ़ेहरिस्त में पंजाबी सबसे ऊपर हैं।
‘आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में बीजेपी के नेताओं के इस व्यवहार की निंदा करती है’
अपनी विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को एक तरफ करके आज भाजपा के नेताओं को अधिकार मिल गया है कि वह देश में आज सबको सर्टिफिकेट बांटती घूम रही है। उनके लिए कोई भी देशद्रोही, आतंकवादी, खालिस्तानी या नक्सलवादी हो जाता है। बीजेपी के नेता अब संविधान की सभी सीमाओं को पार करने लगे हैं। वो ना तो भारत के संविधान और ना ही हमारी संस्कृति, परंपरा और भारत के इतिहास को मानने को तैयार हैं। अब ये वक्त आ गया है कि इस नफरत के अभियान को रोका जाए नहीं तो ये भारतीय समाज को विभाजित करने की ओर बढ़ेंगे। आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में बीजेपी के नेताओं के इस व्यवहार की निंदा करती है और ये मांग करती है कि बीजेपी के नेता इस घटना के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines