Sidhu Moosewala murder case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। विदेश में बैठकर लाॅरेंस बिश्नोई गैंग को ऑपरेट करने वाले एक अहम सदस्य सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई थापन को अजरबैजान में गिरफ्तार करके एजेंसियों की मदद से भारत वापस लाया गया है। कुछ दिनों पहले सचिन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी गई थी।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Seema Haider Case: सचिन के घर गूंजेगी ‘किलकारी’, सीमा हैदर को लेकर सामने आई गुड न्यूज
पंजाब पुलिस के मुताबिक सचिन ही वह शख्स है, जिसने मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। उसने ही शूटर्स को हथियार मुहैया कराए थे, पूरा लाॅजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराया था। सचिन बश्नोई थापन कई मामलों में वांटेड क्रिमिनल है। उस पर हत्या, फिरौती जैसे अपराधों में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मानसा पुलिस ने भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी उसे नामजद आरोपी बनाया है।
फर्जी पासपोर्ट के सहारे भागा था सचिन
सचिन बिश्नोई ने एक वीडियो संदेश जारी करके सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस ने वीडियो संदेश में जो आवाज थी, उसकी तस्दीक भी की थी कि वह सचिन बिश्नोई ही है। बाद में दिल्ली पुलिस ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस करके बताया था कि कैसे संगम विहार के एड्रेस पर सचिन ने एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया और अजरबैजान भागने में कामयाब रहा।
दिल्ली और पंजाब पुलिस ने सचिन बिश्नोई को लेकर अजरबैजान के अधिकारियों को इनपुट मुहैया कराए थे। पंजाब पुलिस और विदेश मंत्रालय ने सचिन के अजरबैजान से भारत प्रत्यर्पण के लिए कार्रवाई तेज कर दी थी।
विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस को भेजे गए पत्र में आरोपी के आपराधिक इतिहास, गिरफ्तारी वारंट और प्रत्यर्पण में तेजी लाने के लिए मूसेवाला हत्याकांड में उसकी भूमिका के बारे में सभी विवरण मांगे गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम 3 दिन पहले अजरबैजान के। लिए रवाना हुई और बीती रात अनमोल को लेकर दिल्ली पहुंच गयी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines