आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या की जांच के सिलसिले में मंगलवार को राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। बता दें कि संजय शर्मा एक बैंक में गार्ड के रूप में काम करते थे। आतंकियों ने इसी साल संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
राज्य जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने न्यूज24 को बताया कि पुलवामा के एटीएम गार्ड संजय शर्मा की हत्या की एफआईआर संख्या 14/2023 के मामले में दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम अनंतनाग में दर्जनों स्थानों पर छापेमारी चल रही है।
तीन शहरों में राज्य जांच एजेंसी की छापेमारी
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के विभिन्न स्थानों, काइमोह कुलगाम, हेफ शोपियां और अनंतनाग शहर में आतंकवाद विरोधी छापेमारी चल रही है। बता दें कि इसके अलावा, 14 जून को जांच एजेंसी ने कश्मीर के दक्षिण कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की थी।
अधिकारी ने कहा, ये तलाशी विशेष अदालत द्वारा जारी किए गए तलाशी वारंट के अनुसरण में की जा रही है। शर्मा की हत्या के मामले की जांच शुरू में पुलवामा पुलिस ने की थी और बाद में इसे एसआईए कश्मीर को स्थानांतरित कर दिया गया था।
फरवरी में हुई थी संजय शर्मा की हत्या
बता दें कि इसी साल फरवरी में आतंकवादियों ने बैंक एटीएम गार्ड संजय शर्मा पर उस समय गोलीबारी की थी, जब वह स्थानीय बाजार जा रहे थे। फायरिंग की घटना में संजय बुरी तरह घायल हो गए थे, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय शर्मा अचान पुलवामा के रहने वाले थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
23 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
30 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
46 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines