जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को कश्मीर टाइम्स ऑफिस में छापेमारी की। इस दौरान हैरान करने वाली चीजें बरामद हुईं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच टीम को दफ्तर परिसर से 14 AK-47 कारतूस, हैंड ग्रेनेड के पिन और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली है।
SIA की यह कार्रवाई एक चल रही संवेदनशील जांच के तहत की गई, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि कुछ आपत्तिजनक व प्रतिबंधित सामग्री कार्यालय परिसर में छिपाई गई हो सकती है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा एसआईए अन्य संदिग्ध ठिकानों पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें: पहले भी सामने आ चुका है अल-फलाह यूनिवर्सिटी का आतंकी कनेक्शन, रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
बता दें कि दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट में जम्मू-कश्मीर में जांच चल रही है। इसमें मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी धमाके में मारा गया था। इस धमाके के पीछे डॉक्टर आतंक नेटवर्क है। जांच एजेंसी इसी की जांच कर रही है। गुरुवार को जांच के लिए एसआईए ने जम्मू-कश्मीर में कश्मीर टाइम्स कार्यालय पर छापा मारा।
अधिकारियों का कहना है कि अखबार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच अभी जारी है।
बता दें कि यह पहली मौका नहीं है, जब प्रकाशन पर जांच हुई है। इससे पहले भी राष्ट्र-विरोधी सामग्री प्रकाशित करने के आरोप में कश्मीर टाइम्स कार्यालय पर छापे मारे जा चुके हैं। श्रीनगर के रेजीडेंसी रोड पर प्रेस एन्क्लेव में स्थित कार्यालय को साल 2020 में कुछ समय के लिए सील कर दिया गया था। कुछ महीनों से अखबार प्रचलन में नहीं था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट में पाकिस्तान एंगल को लेकर नया खुलासा, अपने दोस्त की जमीन पर रची थी भारत को दहलाने की साजिश
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
14 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
41 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
46 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines