Operation Sindoor: जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कई सवाल किए हैं। उन्होंने पूछा कि ‘क्या नई दिल्ली ने भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के लिए दरवाजे खोले हैं? क्या पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक चैनल खोले गए हैं? उन्होंने लिखा कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की फिर से मांग है कि ‘प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।’ उन्होंने बैठक की मांग भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर विस्तार से बात करने के लिए की है।
जयराम रमेश ने क्या सवाल उठाए?
जयराम रमेश ने केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे हैं, जिनमें पहला सवाल था कि क्या नई दिल्ली ने भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के लिए दरवाजे खोले गए हैं? इसके अलावा, उन्होंने कहा कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह मांग करती है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। इस बैठक में पहलगाम आतंकी हमले से लेकर सीजफायर तक बात की जाए।’
‘पाकिस्तान से कौन से कमिटमेंट मांगे’
उन्होंने आगे कहा कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बात करने के लिए ‘तटस्थ मंच’ का उल्लेख अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या हमने शिमला समझौते को छोड़ दिया है? क्या हमने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता के लिए दरवाजे खोल दिए हैं? भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह पूछना चाहती है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक चैनल दोबारा खोले जा रहे हैं? हमने पाकिस्तान से कौन से कमिटमेंट मांगे हैं और हमें क्या मिला है?’
ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर जारी है और…’, सीजफायर वॉयलेशन के बाद भारतीय वायुसेना का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
1 min agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
38 mins ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
59 mins agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
2 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
9 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines