'ऑपरेशन सिंदूर जारी है और...', सीजफायर वॉयलेशन के बाद भारतीय वायुसेना का बड़ा ऐलान

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना का बड़ा ऐलान हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी से आपात मीटिंग के बाद एक ट्वीट करके यह जानकारी दी गई। सीजफायर और सीजफायर वॉयलेशन के बाद प्रधानमंत्री ने बैठक बुलाई है।

Operation Sindoor | India Pakistan Tension | Ceasefire Violation

Operation Sindoor को लेकर भारतीय वायुसेना ने बड़ा ऐलान किया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान, आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ भारत का ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। भारतीय वायुसेना ने यह ऐलान किया है। प्रधानमंत्री मोदी से आपात बैठक के बाद भारतीय वायुसेना की ओर से X हैंडल पर ट्वीट करके ऑपरेशन सिंदूर जारी रखने की घोषणा की गई। ट्वीट में बताया गया कि भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने टारगेट को सटीकता से सफलतापूर्वक पूरा किया। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया। चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी। IAF सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी का प्रचार प्रसार करने से बचें।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई थी आपात बैठक

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीजफायर के बाद और रात को सीजफायर के उल्लंघन के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CDS अनिल चौहान, विदेश मंत्री जयशंकर, NSA अजीत डोभाल, IB-RAW चीफ, थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। करीब 2 घंटे चली बैठक के बाद वायुसेना की ओर से ट्वीट करके बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है।

विज्ञापन

सीजफायर करके उल्लंघन कर चुका पाकिस्तान

बता दें कि 6 मई को एयर स्ट्राइ के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया। 4 दिन गोलीबारी, गोलाबारी, मोर्टार, ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट अटैक करके भारतीय सैन्य ठिकानों और एयरबेस को टारगेट किया। भारत ने पाकिस्तानी सेना के हर हमले को नाकाम किया। मुंहतोड़ जवाब देकर उनके सैन्य ठिकानों को ध्वस्त किया। 10 मई की शाम को अचानक पाकिस्तान ने सीजफायर करने का ऐलान कर दिया। अचानक रात को सीजफायर का वॉयलेशन भी कर दिया।

Operation Sindoor

Operation Sindoor

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ