Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या करने के दौरान आफताब भी घायल हो गया था। जिस हथियार से उसने श्रद्धा के टुकड़े किए विरोध के दौरान उसके हाथ में भी उससे कट लग गया था। कट इतना गहरा था कि उसमें टांके तक लगाने पड़े थे। हत्या के बाद वह समीप के एक सर्जन डॉ अनिल सिंह के पास इलाज के लिए गया था। छानबीन में डॉक्टर ने आफताब के हावभाव के बारे में बड़े खुलासे किए हैं।
जानकारी के अनुसार डॉ. अनिल सिंह बताया कि वह यह बीते मई माह की बात है कि आफताब मुझसे मिलने आया था। उसके दाहिने हाथ पर टांके लगाने पड़े। बात करते समय वह काफी बेचैन, आक्रामक था। पूछने पर उसने बताया था कि फल काटते समय चोट लगी है। फिर वह अपना पर्चा लेकर चला गया।
इससे पहले श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पुलिस की पूछताछ में दिल दहला देने वाले कई खुलासे किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूलते हुए अंग्रेजी में कहा कि ‘Yes, I killed her’। बता दें कि आफताब ने 18 मई को अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े कर दिए और उन्हें ठिकाने भी लगा दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या के मामले में मृतका के पिता ने आरोपी आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की है। श्रद्धा के पिता ने मामले में लव जिहाद के एंगल से भी जांच की मांग की है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने कहा कि मुझे लव जिहाद एंगल का शक है। उधर, पुलिस ने अब तक 13 टुकड़े बरामद कर लिए हैं। विकास वाकर ने कहा कि हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines