Pet Dogs are Welcome in Mall of Bengaluru: आजकल पालतू कुत्तों को लेकर दिल्ली-एनसीआर समेत बड़े मेट्रो शहरों में मारपीट और विवादों की खबरें सामने आती है। सोसायटी की लिफ्ट में कुत्तों को ले जाने पर होने वाले विवादों के वीडियो भी आए दिन वायरल होते हैं। ऐसे में बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक मॉल में पालतू कुत्तों को ले जाने पर स्वागत किया जाता है। इसके पीछे मॉल प्रबंधन ने कारण भी बताया है।
अचानक मॉल को हुआ ये फायदा
न्यूज साइट टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिनटेक डेवलपर और पशु प्रेमी मनीष कुमार कहते हैं कि मॉल मालिकों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि अक्सर अपने पालतू जानवरों के कारण लोगों को बाहर जाने की योजना बदलनी पड़ती है। अगर मॉल पालतू जानवरों के लिए अपने दरवाजे खोलते हैं, तो यह न केवल मॉल में फुटफॉल (ज्यादा लोगों की आमद) बढ़ाएगा बल्कि लोगों को उनके प्यारे डॉगी के साथ शॉपिंग का मजा भी देगा।
पालतू जानवरों के लिए मिलेगी ट्रॉली
रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा रोड में वेगा सिटी मॉल ने जून 2023 में अपने मॉल में पालतू जानवरों (कुत्ते और बिल्लियों) का स्वागत किया है। मॉल पालतू जानवरों के लिए ट्रॉलियां भी देते है, जिससे ग्राहकों को उनके प्यारे पालतू साथी के साथ खरीदारी करने की बेहतरीन मौका दे रहा है। इसके बाद ब्रिगेड ग्रुप और फोरम मॉल के अधिकारियों ने कहा है कि वे भी अपने मॉल में पालतू जानवरों को अनुमति देने की योजना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः काले कॉलर वाला ब्लाउज, सफेद साड़ी और सफेद सलवार… हाईकोर्ट का महिला जजों के लिए नया ड्रेस कोड
मॉल प्रबंधन ने कही ये बात
वेगा सिटी मॉल के प्रबंधक अजित खेमका ने बताया है कि पालतू जानवरों को लाने की अनुमति देने के बाद हमारे ग्राहकों की प्रतिक्रिया जबरदस्त है। हम हर महीने 200 से 300 ऐसे लोगों को देख रहे हैं, जो अपने पालतू जानवरों के साथ मॉल में आ रहे हैं। इतना ही नहीं वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर यह संख्या काफी ज्यादा होती है।
कुछ समय पहले हुई थी चर्चा
रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में फोरम मॉल के उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने मॉल में पालतू जानवरों के साथ लोगों के आने की बात की वकालत की थी। शॉपिंग सेंटर्स नेक्स्ट 2023 इवेंट में उन्होंने कहा कि एक प्रगतिशील मॉल डेवलपर्स को पालतू जानवरों के ग्राहकों के आने पर एक बड़ा बदलाव हो सकता है। इससे पशुओं के प्रति प्रेम भी बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines