Shivraj Singh Chouhan Press Conference: संसद में धक्कामुक्की मामले पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ धक्कामुक्की के आरोप लगा रहे हैं। इस मामले पर सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- महिला सांसद के साथ ऐसा व्यवहार अशोभनीय है। कांग्रेस ने मर्यादा तोड़ी है। क्या महिला आदिवासी सांसद के खिलाफ ऐसा व्यवहार किया जाएगा?
आज जो संसद में हुआ, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आज मेरा मन भारी है, व्यथित है, पीड़ा से भरा हुआ है। मैं एक दर्जन बार लोकसभा और विधानसभा का सदस्य रहा हूं। मैंने सांसदों और विधायकों के व्यवहार और आचरण को देखा है, लेकिन आज जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अशालीन, अशोभनीय और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार किया गया। जिसकी सभ्य समाज कल्पना भी नहीं कर सकता। आसन की मर्यादाओं को पैरों तले कुचला गया है। कांग्रेस के सांसद अध्यक्ष की आसंदी के ऊपर चढ़ गए। मैंने तो ऐसा कभी नहीं देखा। लोकतंत्र को तार-तार किया गया है। इसके लिए देश उन्हें माफ नहीं करेगा।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी बोले- मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश, गृह मंत्री दें इस्तीफा
राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- क्या राहुल गांधी ने सभ्य व्यवहार किया? क्या ये भारत की संस्कृति और भारतीय व्यवहार है। उन्होंने गैर भारतीय आचरण किया। अभी-अभी कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने और राहुल गांधी जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। हम सोच रहे थे कि वो संसद में उनके द्वारा किए गए कुकृत्य की क्षमा मांगेंगे, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। मुझे तो समझ ही नहीं आया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका अहंकार झलक रहा था।
ये भी पढ़ें: संसद में धक्कामुक्की: थाने पहुंचे कांग्रेस-बीजेपी सांसद, एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
29 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
40 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 hr ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
2 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
5 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
6 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines