संसद में धक्कामुक्की: थाने पहुंचे कांग्रेस-बीजेपी सांसद, एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत

Congress vs BJP in Parliament: संसद में धक्कामुक्की मामला जोर पकड़ता नजर आ रहा है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Congress

Congress

Congress vs BJP in Parliament: संसद में धक्कामुक्की का मामला थाने पहुंच गया है। महिला सांसदों समेत कांग्रेस सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बीजेपी के खिलाफ शिकायत करने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उन्होंने लिखित शिकायत दी। दूसरी ओर, बीजेपी सांसदों ने भी राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

बता दें कि बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद से धक्कामुक्की की। इसके बाद वह सांसद एमपी प्रताप सारंगी के ऊपर गिर गया। जिसमें प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों सांसद अस्पताल में भर्ती हैं। एक महिला सांसद फान्गनॉन कोन्याक की ओर से भी राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस सांसदों ने लगाया आरोप 

संसद मार्ग थाने के बाहर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- ”जिस तरह परसों एक दलित नेता के साथ दुर्व्यवहार किया गया और आज उन्हें धक्का दिया गया- यह सब एक साजिश है।”

विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा- ”हम बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा से मकर द्वार तक शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे। इतने दिनों से हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज बीजेपी सांसदों की ओर से एक साजिश रची गई, जिस तरह से उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और अन्य महिला सांसदों के साथ व्यवहार किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भाजपा सांसद वहां माहौल बनाना चाहते थे और उन्होंने वही किया।” कहा जा रहा है कि धक्कामुक्की में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी चोट लगी है। जबकि बीजेपी के एक और सांसद संतोष पांडे चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन

बीजेपी ने भी दर्ज कराई शिकायत

दूसरी ओर, बीजेपी ने भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का कहना है, ”…रवैया न सिर्फ अशोभनीय है बल्कि आपराधिक भी है और इसीलिए हम सभी आज यहां पुलिस स्टेशन में आए हैं और शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने राहुल गांधी से बार-बार अनुरोध किया कि आपके लिए एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, जिसके माध्यम से आप बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संसद में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन राहुल ने अनुरोध अस्वीकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।”

विज्ञापन

कब-क्या हुआ? 

गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर संसद में हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया है। इस बयान के विरोध में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही थी। तभी बीजेपी का भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था। सुबह करीब 10.40 बजे कांग्रेस ने प्रोटेस्ट करते हुए संसद के मकर द्वार तक का रुख किया, उसी समय बीजेपी के नेता भी मकर द्वार पर खड़े थे। जब दोनों एक-दूसरे के सामने आए तो जोरदार नारेबाजी होने लगी। इसी वक्त ये धक्कामुक्की हुई। जहां एक ओर बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी की धक्कामुक्की की वजह से उसके सांसदों को चोट लगी तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी को घेरकर धक्कामुक्की की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ