किसानों के दिल्ली मार्च के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान का बड़ा ऐलान, संसद में किया ये 'वादा'

Shivraj Chouhan Statement on MSP: संसद में कृषि मंत्री का यह बयान ऐसे दिन आया है जब किसानों ने एमएसपी के लिए कानूनी समर्थन सहित मांगों के एक चार्टर के साथ दिल्ली तक पैदल मार्च शुरू किया है।

Shivraj Chouhan

Shivraj Chouhan

Shivraj Chouhan Statement on MSP: किसानों के दिल्ली मार्च के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संसद में कहा कि सभी कृषि उपजों के लिए केंद्र सरकार न्यूनतम MSP देगी। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वे (कांग्रेस) सत्ता में थी तो उन्होंने एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

बता दें साल 2006 में डॉ॰ एमएस स्वामीनाथन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किसान आयोग (एनसीएफ) ने कई सिफारिशें दी थीं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को उत्पादन की वेटेड औसत लागत से कम से कम 50 प्रतिशत ज्यादा रखना चाहिए, कृषि प्रणालियों की उत्पादकता और स्थिरता में सुधार करना चाहिए। आयोग की कुछ प्रमुख सिफारिशें थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आज शुरू किया पैदल मार्च

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार सभी कृषि उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। बता दें संसद में कृषि मंत्री क यह बयान ऐसे दिन आया है जब किसानों ने एमएसपी के लिए कानूनी समर्थन सहित मांगों के एक चार्टर के साथ दिल्ली तक पैदल मार्च शुरू किया है।

विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं संसद के माध्यम से किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसानों की सारी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। यह मोदी सरकार की गारंटी है। विपक्षी सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जब दूसरी तरफ के हमारे मित्र सत्ता में थे, तो उन्होंने रिकॉर्ड पर कहा था कि वे एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार नहीं कर सकते, खासकर उपज की लागत से 50 प्रतिशत अधिक देने की बात पर तो वह साफ तौर पर पीछे हट गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ