---विज्ञापन---

देश

Bengaluru: 6 बच्चों के पिता को था पत्नी पर शक, किया ऐसा काम…, बिहार पुलिस की लेनी पड़ी मदद

Man Arrested In Bihar For Killing Wife: पुलिस के अनुसार हत्यारे की महिला से दूसरी शादी थी, वह उस पर किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संंबंध का शक करता था।

Man Arrested In Bihar For Killing Wife: बेंगलुरू में 11 नवंबर को सरजापुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला की सड़ी गली लाश नाले में बरामद हुई थी। जांच में पता चला कि महिला के गले में निशान हैं उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार महिला के हाथ-पांव बंधे हुए थे। कई दिन मशक्कत के बाद महिला की पहचान रुमेश खातून (22) के रूप में  हुई। अब हत्याकांड में पुलिस ने बिहार से उसके पति मोहम्मद नसीम (39) को गिरफ्तार किया है।

हत्या के बाद बिहार भाग गया था हत्यारा

पुलिस के अनुसार नसीम पेशे से पेंटर है, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने छह बच्चों के साथ बिहार मुजफ्फरपुर अपने पैतृक गांव भाग गया था। शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस के साथ सहयोग नहीं किया। बेंगलुरू पुलिस ने मामले में बिहार पुलिस की मदद ली और गहन पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल किया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें छात्रों की मांगें

अक्सर छोटी-छोटी बातों पर दंपति में होता था झगड़ा

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि नसीम और उसकी पत्नी का अक्सर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से झगड़ा होता था। लंबे समय से उनके बीच तनावपूर्ण संबंध थे, जिससे उनके बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता था। नसीम की आय कम थी और घर का खर्च पूरा नहीं पड़ रहा था। इसके अलावा नसीम को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य शख्स से अवैध संबंध हैं। इस मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और कई बार नौबत हाथापाई तक आ जाती थी।

---विज्ञापन---

फोन सर्विलांस और बिहार पुलिस की मदद से दबोचा गया हत्यारा

घटना के दिन भी दंपति के बीच मारपीट हुई, इस दौरान नसीम ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या की। फिर शव ठिकाने लगने के लिए उसे बांधकर नाले में फेंक दिया। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ बिहार फरार हो गया। शव की पहचान के बाद जब बेंगलुरू पुलिस ने नसीम की तलाश की तो उसके बिहार जाने का पता चला। इसके बाद फोन सर्विलांस और बिहार पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: Lucknow-Agra Expressway पर भीषण हादसा, बस पलटने से 6 की मौत, 40 घायल

---विज्ञापन---
First published on: Dec 06, 2024 03:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola