BJP MLA Ganpat Gaikwad who shot Shiv Sena leader in Maharashtra on Eknath Shinde: महाराष्ट्र में शिवसेना नेता को गोली मारने वाले बीजेपी विधायक ने कहा है कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है। बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुलिस थाने में ही शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। अब उन्होंने शिवसेना नेता को गोली मारने की वजह बताई है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बड़ा आरोप लगाया है। गणपत गायकवाड़ ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें अपराधी बना दिया।
एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में गणपत गायकवाड़ ने कहा कि मेरे बेटे के साथ पुलिस स्टेशन में दुर्व्यवहार किया गया और मेरी जमीन मुझसे जबरन छीन ली गई। अगर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे तो अपराध बढ़ेगा। उन्होंने आज मेरे जैसे अच्छे व्यक्ति को अपराधी बना दिया है। उन्होंने पुलिस थाने में अपने बेटे के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाया और इसका बदला लेने के लिए ही ऐसा किए जाने की बात कही।
ये भी पढ़ें-भ्रष्टाचार के मामलों में कैसे फंसता गया लालू परिवार? चारा घोटाले से लेकर नौकरी के बदले जमीन मामला
पछतावा नहीं-गणपत गायकवाड़
गणपत गायकवाड़ का कहना है कि उन्होंने निराशा की वजह से गोली चलाई और उन्हें इसपर कोई पछतावा नहीं है। मेरे बेटे को पुलिस थाने में पीटा जाएगा तो मैं क्या करूंगा। मेरा मकसद उन्हें मारने का नहीं था। गणपद गायकवाड़ महाराष्ट्र के कल्याण ईस्ट सीट से बीजेपी विधायक हैं। इस सीट से वे 2009 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। वे दो बार निर्दलीय भी चुने गए हैं।
शिंदे का करीबी है शिवसेना नेता
शिवसेना के जिस नेता को महेश गायकवाड़ ने गोली मारी है वे सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। थाने में उनके द्वारा गोली चलाए जाने को लेकर राज्य में शिवसेना यूबीटी समेत सभी विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस मामले में उन्हें और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें-Poonam Pandey: क्या सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट पहुंचा सकती है जेल, जानिए क्या कहता है कानून
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
59 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines