शहजाद पूनावाला ने बीजेपी छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा भेज दिया है. इसकी जानकारी खुद शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने कहा कि पूरी विनम्रता और आभार के साथ उन्होंने एक बार फिर नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा है और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है.
दरअसल, कुछ दिन पहले ही शहजाद पूनावाला ने X पर अपनी प्रोफाइल में बदलाव किया था. उन्होंने अपने बायो से बीजेपी का नाम हटा दिया था. इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब उन्होंने खुद इस्तीफे की पुष्टि कर दी है.
पूनावाला ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने पूरी विनम्रता, स्नेह और आभार के साथ एक बार फिर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने पार्टी से मिले मार्गदर्शन, सम्मान और मंच के लिए आभार भी जताया. उनके बयान से साफ है कि वह संगठन की मौजूदा व्यवस्था से खुद को अलग कर रहे हैं, लेकिन अपने विचारों और वैचारिक जुड़ाव से दूरी बनाने की बात नहीं कह रहे हैं. इसी वजह से उन्होंने लिखा, ‘व्यवस्था छोड़ रहा हूं, व्यक्ति या विचार नहीं.’
BJP नेताओं और संघ परिवार के प्रति जताया आभार
शहजाद पूनावाला ने अपने इस्तीफे के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और संघ परिवार के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भरोसा, सम्मान, मार्गदर्शन और अपनी बात रखने का मंच दिया, उसके लिए वह हमेशा कृतज्ञ रहेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीएल संतोष, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं का विशेष तौर पर धन्यवाद किया.
पूनावाला ने कहा कि एक युवा पसमांदा मुस्लिम और गैर-राजनीतिक परिवार से आने वाले व्यक्ति के लिए इस तरह की राजनीतिक पहचान बनाना शायद किसी दूसरी पार्टी या देश में इतना आसान नहीं होता. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी और उनके काम पर भरोसा जताया. अब वह उसी पार्टी और पद से विदा ले रहे हैं, जिससे वह लंबे समय तक जुड़े रहे और जिसे उन्होंने दिल से चाहा.
यह भी पढ़ें- बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती टाइपिंग टेस्ट में भारी गड़बड़ी, अभिजीत दिपके ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
कुछ समय से चल रही थी भाजपा छोड़ने की चर्चा
शहजाद पूनावाला के बीजेपी छोड़ने की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही थी. इसकी शुरुआत तब हुई, जब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल में बदलाव किया. उन्होंने अपने बायो से बीजेपी का नाम हटा दिया था. इसके बाद उनके पार्टी छोड़ने को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि उस समय उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी.
2017 से शुरू हुआ था भाजपा के साथ राजनीतिक सफर
मिली जानकारी के अनुसार, शहजाद पूनावाला का बीजेपी के साथ राजनीतिक सफर 2017 में शुरू हुआ था. इससे पहले वह कांग्रेस में थे. कांग्रेस के अंदर नेतृत्व को लेकर असहमति के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ी और बाद में बीजेपी से जुड़ गए. वह टीवी डिबेट और सोशल मीडिया पर बीजेपी का पक्ष मजबूती से रखने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल रहे.
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
59 mins agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 hr agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
2 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
12 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
13 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
15 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines