Sharad Pawar on Loksabha Election Delhi Seats Arvind Kejriwal: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। जहां एक ओर भाजपा अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष का अलायंस I.N.D.I.A भी अपनी कोशिशों में जुटा है। इस बीच बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया। पवार ने बुधवार को कहा कि हाल ही में एक चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 3 कांग्रेस को देने के लिए तैयार नजर आए।
केजरीवाल ने कांग्रेस से चर्चा करने का आग्रह किया
इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2023 के एक सेशन में शरद पवार ने कहा- मेरी एक बार दिल्ली की सीटों के बारे में अरविंद केजरीवाल से बात हुई थी। कांग्रेस के पास आज की तारीख में दिल्ली में एक भी सीट नहीं है। केजरीवाल ने मुझसे कांग्रेस से चर्चा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 3 सीटें देने के साथ मुद्दे सुलझाए जा सकते हैं। वर्तमान में दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) काबिज है।
किसी पार्टी का अंत नहीं
वहीं विपक्षी नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई छापेमारी के बारे में बोलते हुए शरद पवार ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई भाजपा के खिलाफ 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या इंडिया ब्लॉक के साझेदार मोदी सरकार के डर से एक साथ आ रहे हैं, शरद पवार ने कहा- लोकतंत्र और राजनीति में कोई भी यह नहीं कह सकता कि ये किसी पार्टी का अंत है। हमने कई लोगों को देखा है, जो पार्टियां चुनाव हार गईं और अगली बार पुनर्जीवित हो गईं।
ये भी पढ़ें: Watch Video: मेरा तो मूंछ भी नहीं आया था और आरोपी बना दिया, संजय सिंह की गिरफ्तार पर छलका तेजस्वी का दर्द
राहुल गांधी की जमकर तारीफ
शरद पवार ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि तीन-चार साल पहले तक कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता था, लेकिन जिस तरह से वह अब काम कर रहे हैं और आज या कल पूरे भारत में यात्रा कर रहे हैं, वह राष्ट्र के लिए नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं।’ उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि हिंदी पट्टी के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पुनर्जीवित होगी। चर्चा के दौरान शरद पवार ने कहा कि बीजेपी से हाथ मिलाने का कभी सवाल ही नहीं उठता।
संबंधित खबरें
फ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
44 mins agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
4 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
4 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
5 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
6 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines