---विज्ञापन---

भाजपा नेता शहनवाज हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के अस्पताल ने बताया हेल्थ अपडेट

Shahnawaz Hussain Heart Attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल ने हुसैन की हेल्थ बुलेटिन जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मंत्री को मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे के आसपास अस्पताल लाया […]

Shahnawaz Hussain Heart Attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल ने हुसैन की हेल्थ बुलेटिन जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मंत्री को मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे के आसपास अस्पताल लाया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। इस समय वे आईसीयू में एडमिट हैं।

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जमील पारकर ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से शाहनवाज हुसैन को भर्ती कराया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। फिलहाल हुसैन अभी आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों की टीम मॉनिटरिंग कर रही है।

---विज्ञापन---

हार्ट में था ब्लॉकेज

शाहनवाज हुसैन के हार्ट में ब्लॉकेज था। इसी वजह से उनके सीने में मंगलवार की शाम तेज दर्द उठा। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई हो गया था। जब दर्द असहनीय हो गया तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें स्ट्रेन लगाया गया है। इस समय उनकी हालत स्थिर है।

---विज्ञापन---

बांद्रा में विधायक के घर पर थे हुसैन

शाहनवाज हुसैन मंगलवार को मुंबई में थे। वहां ब्रांद्रा में विधायक और मुंबई के भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के घर पर थे। यहीं उन्हें दिक्कत महसूस हुई। आशीष ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

शहनवाज हुसैन बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1968 को हुआ था। इस समय वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे बिहार में एनडीए की सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। वह तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Disease X ले सकता है 5 करोड़ लोगों की जान, एक्सपर्ट्स ने बताया कि कब फैलेगी महामारी?

First published on: Sep 26, 2023 07:48 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola