Shagun Parihar Won Kishtwar Assembly Seat : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। केंद्र शासित प्रदेश की 90 सीटों में से भगवा दल को 29 सीटों पर जीत मिली है और 12 पर पार्टी आगे चल रही है। लेकिन, जम्मू संभाग में आने वाली किश्तवाड़ सीट से भाजपा की शगुन परिहार ने जीत हासिल की है। आतंकी हमले में अपने पिता और चाचा को गंवाने वाली 29 साल की शगुन को महज 521 वोटों के अंतर से जीत मिली है।
किश्तवाड़ सीट पर भाजपा ने शगुन परिहार को तो नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सज्जाद अहमद किचलू को और पीडीपी ने फिरदौस अहमद टाक को प्रत्याशी बनाया था। शगुन के खाते में 29,053 वोट आए वहीं सज्जाद अहमद को 28,532 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे फिरदौस अहमद को सिर्फ 997 वोट मिले हैं। इस तरह से इस मुस्लिम बहुल सीट पर करीबी मुकाबले में शगुन परिहार ने 521 वोट से जीत हासिल कर एक तरह से भाजपा को ‘शगुन’ देने का काम किया है।
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आखिर क्यों हारी भाजपा? जानिए 5 बड़े कारण
विधायक के तौर पर सबसे पहले क्या करेंगी शगुन?
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अपने आगे के प्लान को लेकर शगुन परिहार ने कहा कि सुरक्षा के मुद्दों की वजह से यहां के कई लोगों ने अपनों को खोया है। हमने बड़ी संख्या में अपने जवानों को खोया है। मैंने अपने पिता को खोया है तो कितने ही लोगों ने अपने बेटों-भाईयों को खोया है। मेरी पहली कोशिश यही रहेगी कि यहां रहने वाले हर बच्चे के सिर पर पिता का साया बरकरार रहे, क्षेत्र में अमन रहे और खुशहाली रहे।
ये भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को पहले ही चुनाव में मिली हार
शगुन परिहार भाजपा के दिग्गज नेता अनिल परिहार की भतीजी हैं। अनिल परिहार की एक आतंकी हमले में मौत हो गई थी जिसे हिजबुल मुजाहिदीन ने अंजाम दिया था। इसी हमले में शगुन ने अपने पिता को भी को दिया था। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। राज्य की सियासी तस्वीर की बात करें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस 36 सीटें जीतकर सबसे आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं।
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
9 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
10 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
11 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
13 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
14 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
15 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
16 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
16 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
17 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines