हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद-जेवर के बीच बनने वाले हैं कई रैपिड मेट्रो के स्टेशन, देखें हर डिटेल

NCRTC ने गाजियाबाद-जेवर नमो भारत IRCTC कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. 72.44 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर कितने स्टेशन तैयार किए जाएंगे और इनके क्या नाम होंगे, इसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है.

विज्ञापन
Credit: AI

गाजियाबाद-जेवर नमो भारत IRCTC कॉरिडोर का काम जोरों-शोरों से चल रहा है. इस बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है, जोकि एक सरकारी कंपनी है. 72.44 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर कितने स्टेशन तैयार किए जाएंगे और इनके क्या नाम होंगे, इसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है. NCRTC ने घोषणा की है कि गाजियाबाद-जेवर कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के 11 स्टेशन बनाए जाएंगे और मेट्रो के लिए 18 स्टेशन तैयार होंगे. इसी रूट पर गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के लिए भी स्टेशन बनेंगे.

यात्रियों के लिए बड़ी गुडन्यूज

गाजियाबाद-जेवर नमो भारत IRCTC कॉरिडोर तैयार होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी. अब लोग गाज़ियाद, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के लिए रैपिड रेल और मेट्रो दोनों से ट्रैवल कर पाएंगे. NCRTC के अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद-जेवर नमो भारत IRCTC कॉरिडोर अभी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के स्टेज पर है. आपको बता दें कि, NCRTC दिल्ली-एनसीआर में रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर डेवलेप करती है और उन्हें ऑपरेट भी करती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में जुड़ेंगे 15 नए इंटरचेंज स्टेशन, जानिए कैसे यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

विज्ञापन

किन जगहों पर होगा नमो भारत का स्टेशन?

  1. गाज़ियाबाद साउथ
  2. ग्रेटर नोएडा सेक्टर 2
  3. ग्रेटर नोएडा सेक्टर 3
  4. ग्रेटर नोएडा सेक्टर 12
  5. सूरजपुर
  6. अल्फा-I
  7. इकोटेक-VI
  8. दनकौर
  9. YEIDA नॉर्थ (सेक्टर 18)
  10. YEIDA सेंट्रल (सेक्टर 21)
  11. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

18 मेट्रो स्टेशनों के नाम

  1. सिद्धार्थ विहार
  2. ग्रेटर नोएडा सेक्टर 16 सी
  3. इकोटेक 12
  4. ग्रेटर नोएडा वेस्ट (सेक्टर 4)
  5. ग्रेटर नोएडा सेक्टर 10
  6. नॉलेज पार्क वी
  7. पुलिस लाइन्स सूरजपुर
  8. इकोटेक-2
  9. नॉलेज पार्क III
  10. ओमेगा-II
  11. फाई-III
  12. इकोटेक-1ई
  13. इकोटेक VIII
  14. दादूपुर
  15. जुनेदपुर
  16. येडा सेक्टर 17
  17. येडा सेक्टर 15
  18. येडा सेक्टर 33

40 से 50 मिनट में एयरपोर्ट का सफर तय

नमो भारत कॉरिडोर को इस हिसाब से डिजाइन करने का प्लान है कि ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सके. इसके शुरू होने के बाद गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक की यात्रा लगभग 40 से 50 मिनट में पूरी हो सकेगी, जो इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए गेम चेंजर साबित होगा. फिलहाल सड़क के रास्ते ये सफर ट्रैफिक के कारण काफी लंबा हो जाता है. नई हाई-स्पीड सेवा से यात्रियों का समय बचेगा, यात्रा ज्यादा सुविधाजनक होगी और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Ghaziabad to Jewar RRTS: गाजियाबाद से जेवर तक दौड़ेगी RRTS, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर! जानें कितना काम बाकी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola