हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI सूर्यकांत के दखल के बाद किया गया रिहा

मामले की जानकारी CJI सूर्यकांत को SCBA, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दी. इसके बाद CJI ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की.

विज्ञापन
CJI ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की. (Photo: ANI)

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट परिसर के आसपास प्रदर्शन कर रहे कई वकीलों को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है. इस घटनाक्रम के बाद सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की. मामले की जानकारी मिलने पर CJI ने संबंधित अधिकारियों से बात की, जिसके बाद हिरासत में लिए गए वकीलों को रिहा किया जाने लगा. CJI सूर्यकांत ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनके मौखिक हस्तक्षेप के बाद वकीलों को रिहा कर दिया गया है.

CJI से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

एएनआई से बातचीत में CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘हां, मेरे मौखिक हस्तक्षेप के बाद, मेरा मानना है कि उन्हें रिहा कर दिया गया है. मैं शहर से बाहर हूं.’ इस घटनाक्रम के बाद वकीलों की हिरासत और प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की मानद सचिव प्रज्ञा बघेल ने शनिवार को CJI को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. एसोसिएशन के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में वरिष्ठ वकीलों के साथ महिला अधिवक्ता भी शामिल थीं.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली में किलेबंदी! 1000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन

वकीलों को कानूनी सहायता देने की मांग

आरोप लगाया गया कि सुप्रीम कोर्ट परिसर के आसपास शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे वकीलों के खिलाफ पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया. इस मामले की जानकारी CJI सूर्यकांत को SCBA, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दी. इसके बाद CJI ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की.

यह भी पढ़ें: CJP Jantar Mantar Protest LIVE: लोकतंत्र को खत्म करने वाले देश के गद्दार हैं- प्रियंका गांधी

विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से इस मामले में हिरासत में लिए गए सभी अधिवक्ताओं की स्थिति और सुरक्षा का पता लगाने की मांग की गई थी. SCBA ने अपने पत्र में कहा कि हिरासत में लिए गए वकीलों को तत्काल कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए. साथ ही, जिन वकीलों को हिरासत में रखने का कोई वैधानिक आधार नहीं है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola