हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

केरल के सीरियल किलर को फिर मिली 2 दिन की पेरोल, जानिए अब क्यों जेल से बाहर आएगा 'रिपर' जयनंदन?

Ripper Jayanandan Parole: उम्रकैद की सजा काट रहा ‘रिपर’ जयनंदन एक बार फिर जेल से बाहर आएगा। हाईकोर्ट ने उसे 2 दिन की पेरोल ग्रांट की है, जानिए अब क्या मामला है?

विज्ञापन
Serial Killer Rripper Jayanandan

Kerala High Court Granted Parole To Ripper Jayanandan: सीरियर किलर ‘रिपर’ जयनंदन को एक बार फिर केरल हाईकोर्ट ने पेरोल दी है। इस बार भी जयनंदन को पेरोल दिलाने के लिए उसकी बेटी ने लड़ाई लड़ी और उसके प्रयासों की अदालत में सराहना भी हुई। हालांकि जेल प्रशासन ने पेरोल का आवेदन अस्वीकार कर दिया था, लेकिन जयनंदन की बेटी ने कोर्ट में याचिका दायर की। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने जयनंदन को पेरोल ग्रांट कर दी और जेल प्रशासन को उसे पेरोल पर छोड़ने के आदेश दिए। इससे पहले भी जयनंदन को पेरोल मिल चुकी है। उसे मार्च 2023 में बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पेरोल मिली थी। उसकी 2 बेटियां हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उसने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बेटी की शादी में शामिल होकर जिम्मेदारियां निभाई थीं और उसी दिन जेल वापस चला गया था।

 

9वीं पास होने के बावजूद लिखी किताब

जयनंदन को पेरोल अपनी किताब लॉन्च करने के लिए मिली है। जयनंदन ने जेल में रहते हुए ही यह किताब लिखी है। जयनंदन 9वीं पास है, इसके बावजूद उसने ‘पुलारी विरियम मुनपे’ किताब लिखी है। यह किताब 23 दिसंबर को एर्नाकुलम प्रेस क्लब में रिलीज होगी। इस मौके पर मौजूद रहने की इच्छा जयनंदन ने जताई थी, जिसे पूरा करने के लिए उसकी बेटी ने जान लगा दी और इसी प्रयास की कोर्ट ने सराहना की। जयनंदन ने ऐलान किया है कि उनकी किताब बिकने से होने वाली कमाई स्पेशली चैलेंज्ड बच्चों की भलाई के लिए दान दी जाएगी। वहीं शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जयनंदन बुक लॉन्च इवेंट जॉइन करेगा। इस दौरान कोर्ट के आदेशानुसार न वह किसी बाहरी व्यक्ति से बात कर पाएगा और न ही किसी और कार्यक्रम का हिस्सा बन पाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Imroz Death: मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का निधन, Amrita Pritam से रहा सबसे खास कनेक्शन

8 मर्डर किए और 2 केसों में दोषी जयनंदन

56 वर्षीय जयनंदन केरल के त्रिशूर और एर्नाकुलम इलाकों में 8 हत्याओं और चोरी के 5 मामलों में दोषी है। उसने यह हत्याएं 2003 से 2008 के बीच की थीं, लेकिन उस पर हत्या के 2 केस दर्ज हैं और चोरी के 15 मामलों में से 8 में वह दोषी ठहराया गया था। इस तरह वह विभिन्न केसों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पिछले 17 साल से जेल में है। इन 17 सालों में वह 3 बार जेल से भाग चुका है। जून 2013 में वह त्रिवेंद्रम की सेंट्रल जेल से भाग गया था, लेकिन सितंबर 2013 में उसे पकड़ लिया गया था। वह कन्नूर की जेल से भी एक बार भाग चुका है। जेल प्रशासन ने उसे यह कहते हुए पेरोल देने से इनकार कर दिया था कि केरल के जेल और सुधार सेवाएं (प्रबंधन) नियम 2014 और IPC की धारा 392 से 402 के तहत सजायाफ्ता व्यक्ति सामान्य छुट्टी और आपातकालीन छुट्टी का हकदार नहीं होता।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मिलिए एक शख्स से, जिसने जिंदगी के 48 साल जेल में बिताए, उस मर्डर के लिए जो किया ही नहीं था उसने

(lapeerhealth)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola