पूर्व गृह मंत्री और लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल का निधन, मुंबई हमले के वक्त थे होम मिनिस्टर

देश के पूर्व गृहमंत्री और लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महाराष्ट्र में पाटिल ने अपने घर में अंतिम सांस ली। पाटिल देश के गृहमंत्री और लोकसभा स्पीकर पद पर भी रह चुके हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Congress leader Shivraj Patil

Congress leader Shivraj Patil

कांग्रेस को शुक्रवार को बड़ा शोक हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का महाराष्ट्र के लातूर में निधन हो गया। पाटिल की उम्र 91 साल थी। शुक्रवार को सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर “देवघर” में आखिरी सांस ली। लंबी बीमारी के कारण घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

शिवराज पाटिल चाकुरकर लोकसभा के स्पीकर थे और उन्होंने कई केंद्रीय मंत्री पदों पर काम किया। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया और देश की संवैधानिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन

शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर से एक प्रभावशाली कांग्रेस नेता थे और लातूर लोकसभा क्षेत्र से 7 बार जीते थे। 2004 में लोकसभा में हारने के बाद भी उन्होंने राज्यसभा से गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां स्वीकार की थीं। कांग्रेस और उसके सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया। एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी ने लिखा कि शिवराज पाटिल के निधन से व्यथित हूं। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। लिखा कि वे समाज कल्याण में योगदान देने के लिए अत्यंत समर्पित थे। वर्षों से मेरा उनसे कई बार संपर्क रहा, जिनमें से सबसे हालिया मुलाकात कुछ महीने पहले मेरे आवास पर हुई थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिंह ने एक्स लिखा कि वे एक कुशल नेता थे जिन्होंने देश की विभिन्न पदों पर सेवा की और भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ