कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

कानपुर में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रकाश जायसवाल का लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया है. यह दुखद सूचना कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दी. उन्होंने बताया कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी.

Senior Congress leader Prakash Jaiswal

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, वो लंबे समय से बीमार थे. उनकी उम्र 81 साल थी. मिली जानकारी के अनसुार, कानपुर में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रकाश जायसवाल का लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया है. यह दुखद सूचना कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दी. उन्होंने बताया कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम लाया गया था. यहां से कॉर्डियोलॉजी रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

उनका निधन कांग्रेस पार्टी और कानपुर के राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. बता दें कि 1999, 2004 और 2009 में प्रकाश जायसवाल ने कानपुर से कांग्रेस का परचम बुलंद किया और यहां से सांसद बनते हुए केंद्रीय मंत्री भी बने. उन्होंने 2011-2014 तक तीन वर्षों तक कोयला मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला. वो कानपुर के लगातार तीन बार सांसद रहे थे.

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रकाश जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने एक्स पोस्ट में लिखा,’UPA सरकार में मेरे सहयोगी रहे, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. वे एक सच्चे और निष्ठावान कांग्रेसी थे जिन्होंने कानपुर के विकास व कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी से जनसेवा का कार्य किया. उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए भी एक बड़ी क्षति है. दुःख की इस घड़ी में उनके परिवारजनों व समर्थकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं.’

सीएम योगी ने जताया दुख

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल के निधन पर सीएम योगी ने दुख जताया है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ