एक महिला ने 300 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान कर सबको हैरान कर दिया है। 33 वर्षीय महिला गृहिणी हैं और उन्होंने लगभग दो वर्षों में 300 लीटर दूध दान किया है। यह अपने आप में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला है। दो बच्चों की मां सेल्वा ब्रिंधा ने महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल (एमजीएमजीएच) के मिल्क बैंक को अप्रैल 2023 से फरवरी 2025 तक 22 महीनों में कुल 300.17 लीटर दूध दान किया।
22 महीने में 300 लीटर दूध दान
सेल्वा ब्रिंधा, तिरुचिरापल्ली जिले के कट्टूर की रहने वाली हैं। उन्होंने 22 महीनों की अवधि में 300.17 लीटर स्तन दूध दान किया है, जिससे हजारों बीमार बच्चों की जान बची है। इसके बाद सेल्वा ब्रिंधा ने भारत में रिकॉर्ड स्तन दूध दान करने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दोनों में जगह बनाई।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सेल्वा ब्रिंधा ने कहा, “मैंने 300 लीटर स्तन दूध दान किया है। भारत में किसी व्यक्ति द्वारा सबसे अधिक मात्रा में स्तन दूध दान करने के लिए मुझे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है।”
सेल्वा ब्रिंधा ने बताया कि जब उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ तो उसे पीलिया हो गया था, जिसके कारण उसे 3 से 4 दिनों के लिए एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें अपने स्तनों से दूध पंप कर बच्चे को पिलाने के लिए कहा गया था। तब उनकी अनुमति से अतिरिक्त दूध अन्य एनआईसीयू शिशुओं को भी दिया गया था।
यह भी पढ़ें : मर चुके लोगों के बैंक लॉकर और खातों के लिए बदले नियम, 3 महीने में करना होगा ये काम
सेल्वा ने अन्य महिलाओं से भी अनुरोध किया है कि सभी नई माताएं स्तन दूध दान करें। उन्होंने बताया कि कई समय से पहले जन्मे शिशुओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण एनआईसीयू में भर्ती कराया जाता है। ऐसे समय में स्तन दूध दान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सबसे पहले अमृथम फाउंडेशन की मदद से ब्रेस्ट मिल्क दान करना शुरू किया था।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
5 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
6 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
7 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines