Seema Haider CAA Notification: देश में सोमवार से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू हो गया। केंद्र सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी होते ही तीन पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलना आसान हो जाएगा। सीएए का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर खुशी से झूम उठीं। उन्होंने इस दौरान पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी।
‘मोदीजी और भारत सरकार की ऋणी’
सीमा हैदर ने एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो में कहा- नमस्कार, जय श्री राम, राधे-राधे…आज हमारे देश में सरकार ने नागरिकता कानून लागू किया है। जिसकी हमें बहुत ज्यादा खुशी है। वास्तव में मोदीजी ने जो कहा है वो करके दिखाया है। मैं मोदीजी और भारत सरकार की ऋणी रहूंगी। हमारी नागरिकता की अड़चनें भी जल्द दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही सीमा हैदर ने बच्चों के साथ इस पल को सेलिब्रेट किया। उन्होंने रसगुल्ले बांटे और पटाखे फोड़े।
क्या सीमा हैदर को मिलेगी भारतीय नागरिकता
सीएए के नियम के मुताबिक, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, जैन, सिख, पारसी, बौद्ध और ईसाई धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता मिल सकेगी। सीमा हैदर के मामले में फिलहाल कानूनी अड़चन आएगी क्योंकि वह पिछले साल मई में ही भारत आई थीं। ऐसे में उन्हें भारत में रहते हुए एक साल से भी कम का समय हुआ है।
सीएए के नियम के अनुसार, भारत में रह रहा प्रवासी 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत में आया हो। साथ ही उन्हें अपने आवेदन के साथ ये दिखाना होगा कि भारत में रहते हुए 5 साल का समय बिता चुके हैं। इसके साथ ही आवेदक को पिछले 12 महीनों के दौरान लगातार भारत में रहना चाहिए। साथ ही पिछले 14 वर्षों में से आखिरी साल 11 महीने भारत में रह चुका हो।
आएगी कानूनी अड़चन
सीमा हैदर सिर्फ एक शर्त पूरी कर सकती हैं। वह मई में 12 महीने वाली शर्त पर खरी उतर सकती हैं। हालांकि बाकी शर्तों पर उन्हें कानूनी अड़चन आएगी। ऐसे में सीमा हैदर के लिए नागरिकता हासिल करना आसान नहीं होगा। हालांकि उनकी कोर्ट में पैरवी कर रहे वकील एपी सिंह उनकी नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: CAA Rules: क्या सीएए के लागू होने से छिन जाएगी किसी की नागरिकता? जानें क्या है सच
ये भी पढ़ें: CAA लागू होने पर कांग्रेस ने बीजेपी को लिया निशाने पर, कहा- चुनाव के समय ही क्यों?
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
52 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
3 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
3 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
4 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines