हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीमा हैदर को लेकर बड़ी डिमांड, जानें पाकिस्तानी पति गुलाम के वकील ने क्या कहा?

सीमा हैदर के पाकिस्तान वापस जाने और नहीं जाने के बीच उसके पाकिस्तानी पति गुलाम के वकील मोमिन मलिक का बड़ा बयान सामने आया है। उसने भारत सरकार से सीमा हैदर और उसके बच्चों के वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की है।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए। भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़कर चले जाने का आदेश दे दिया। चाहे पाकिस्तान से आई बेटी हो या पाकिस्तान की बहू हो, पत्नी हो या पति हो, मेडिकल वीजा पर आए हों या धार्मिक यात्रा पर, सभी को वापस पाकिस्तान जाना होगा, लेकिन सीमा हैदर पाकिस्तान वापस जाने के लिए तैयार नहीं है।

सीमा हैदर ने अपने वकील AP सिंह के जरिए भारत सरकार ने भारतीय नागरिकता मांग ली है। उसे व उसके बच्चों को पाकिस्तान नहीं भेजने की गुहार लगाई है। वह अपने बच्चों के साथ पति सचिन मीणा के साथ ही रहना चाहती है, लेकिन सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिल मलिक ने उसके लेकर एक डिमांड कर दी है। उसने भारत सरकार से सीमा को वापस पाकिस्तान भेजने को कहा है।

यह भी पढ़ें:Hafiz Saeed के ठिकाने का वीडियो, देखिए कहां छिपकर बैठा है लश्कर-ए-तैयबा का सरगना?

विज्ञापन

वापस पाकिस्तान भेजने की गुहार लगाई

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिल मलिक का कहना है कि वह अवैध तरीके से भारत में घुसी। नेपाल के रास्ते से भारत में घुसी और सचिन नामक युवक के साथ रह रही है। सचिन से उसे एक बच्चा भी है, लेकिन भारत सरकार को उसे और उसके बच्चों को पाकिस्तान डिपोर्ट करना चाहिए। जब सभी पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान भेजा जा रहा है तो उसे भी वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए।

मोमिन मलिक ने कहा कि सीमा हैदर को किस आधार पर छूट दी जा रही है, जबकि उसके पास भारत की नागरिकता भी नहीं है। भारतीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था और जेल में भी डाला था। वह फिलहाल जमानत पर चल रही है। उसके पास न ही भारत का पासपोर्ट है और न ही भारत का वीजा है। मोमिन मलिक ने हरियाण के पानीपत जिले में अपने चैंबर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर सीमा को लेकर अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका! भारत ने पाक आर्मी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लगाई रोक

सीमा के कश्मीर में लोगों से रिलेशन बताए

मोमिल मलिक ने कहा कि भारत सरकार को सीमा हैदर की जमानत रद्द करनी चाहिए। उसे खुले में रखना देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है। सीमा हैदर की मदद करने वालों से भी देश को खतरा हो सकता है। सीमा भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल करके पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से बात करती होगी, उस पर भरोसा कैसे किया जा सकता है? सीमा हैदर के कश्मीर में भी कुछ लोगों से रिलेशन हैं। यह बात उसने खुद एक वीडियो में कबूली थी।

विज्ञापन

इसलिए भारत सरकार को सीमा हैदर के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि देश की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola